30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

margi shani 2023 Career : इन पांच राशियों के लोग करियर में भरेंगे ऊंची उड़ान, शनि की प्रसन्नता से मिलेगा बूस्ट, होगी तरक्की

margi shani 2023 Career नवग्रह मंडल के प्रमुख ग्रह शनि आज कुंभ राशि में मार्गी हो गए। इसके प्रभाव से ऐसी राशियों के लोग जिन्हें करियर में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था, उनकी मुश्किलें खत्म होने वाली हैं। ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार अब तक जिनके करियर में बाधाएं आ रहीं थीं, शनि उनको राहत दिलाएंगे। शनि देव इन राशियों को करियर में सफलता दिलाएंगे, जानें कौन हैं वे लकी राशियां..

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Nov 04, 2023

margi_shani.jpg

मार्गी शनि का प्रभाव

मेष राशि
प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार मार्गी शनि 2023 के प्रभाव से लोगों पर आपका प्रभाव बढ़ेगा, जिससे आपको करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर आपकी शक्ति और जिम्मेदारी बढ़ेगी। इस समय पदोन्नति की संभावना है, कोई प्रशासनिक पद मिल सकता है।

वृषभ राशि
शनि कुंभ राशि में मार्गी हो गए यानी अब शनि कुंभ राशि में सीधी चाल चलेंगे। इसका वृषभ राशि के लोगों के करियर पर गहरा असर पड़ेगा, जो व्यक्ति नौकरी कर रहे हैं उन पर काम का दबाव बढ़ सकता है। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, इससे सीनियर्स के साथ संबंध भी मजबूत होंगे। प्रशंसा मिलेगी।

मिथुन राशि
पेशेवर जीवन में मिथुन राशि वालों को आत्मविश्वास बढ़ाने की जरूरत पड़ेगी। इससे सीनियर्स से आपके संबंध ठीक हो जाएंगे। दृष्टिकोण अच्छा रखेंगे तो मार्गी शनि के प्रभाव से करियर में तरक्की मिलेगी।

कर्क राशि
कुंभ राशि में मार्गी हुए शनि कर्क राशि के लोगों के पेशेवर जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। विज्ञान और ज्योतिष के क्षेत्र में आपकी रूचि बढ़ सकती है। पेशेवर जीवन में यह समय लोगों के मूल्य, मेहनत और जीवन के सिद्धांतों का अहसास करा सकती है। इस समय पेशेवर जीवन में शक्ति संघर्ष का भी सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों का पेशेवर जीवन काफी हद तक अच्छा है। सहकर्मी सहयोग करेंगे और आसपास के लोगों की मदद से आप अपने लक्ष्य हासिल कर पाएंगे।


कन्या राशि
यह समय कन्या राशि वालों के लिए समय प्रबंधन कर काम करने के अनुकूल है। करियर में स्थिरता रहेगी और आप अधिक जिम्मेदारियां खुद पर लेंगे।

ये भी पढ़ेंः इन व्यापारियों के आज से शुरू हो रहे अच्छे दिन, शनि देव दे रहे आशीर्वाद


तुला
मार्गी शनि तुला राशि वालों के करियर में सफलता लेकर आएगा। रचनात्मक विचारों के साथ पेशेवर जीवन की जटिलताओं को सुलझाने में सफल होंगे।


वृश्चिक
करियर में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि मेहनत और लगन से इसे दूर कर सकते हैं। कार्यस्थल पर प्रोफाइल परिवर्तन के कारण कंफर्ट जोन से बाहर आना होगा और अधिक समय लगाकर टास्क पूरा करना होगा।


धनु
यह समय आपके लिए करियर में विकास और विभिन्न क्षेत्रों से अवसर लाएगा। धैर्य और दृढ़ता से आप सफलता पाएंगे और सभी लक्ष्यों और परियोजनाओं को पूरा करने में सफल होंगे।


मकर
कार्यस्थल पर परियोजनाओं की रणनीति में आपको उच्छ अधिकारियों से असहमति हो सकती है। सबसे सलाह मशविरे के बाद आगे बढ़ें।


कुंभ
यह समय आपके लिए आंतरिक शक्ति और आत्मनिर्भरता के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने का समय है। आत्म नियंत्रण के साथ अपने काम पर ध्यान दें।


मीन
कार्य क्षेत्र में परेशानियां आएंगी, जिसे अनुशासन, धैर्य, समर्पण, दृढ़ता से आप बाधाओं से पार पा पाएंगे।