
mangal ka rashi parivartan
Mars Transit 2021: भारतीय ज्योतिष के अनुसार हिंदी वर्ष 2078 राजा व मंत्री देवसेनापति मंगल हैं। ऐसे में इस वर्ष 2021 के दिसंबर में आज ही के दिन यानि रविवार, 05 दिसंबर को अब से कुछ ही देर पहले देवसेनापति मंगल राशि परिवर्तन करते हुए अपने ही स्वामित्व वाली राशि वृश्चिक में आ गए हैं।
जानकारों के अनुसार मंगल के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव हर राशि पर देखने को मिलेगा। जिनमें से कुछ को लाभ की संभावना है तो कुछ को नुक्सान भी संभव है। वहीं कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिन पर इसका कोई सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव न होते हुए भी इसका असर अत्यधिक होगा।
ज्योतिष के जानकार एके शुक्ला की मानें तो साल 2021 के आखिरी माह दिसंबर में ग्रहों का सबसे पहला परिवर्तन यहीं मंगल का है, जो रविवार, 05 दिसंबर को सुबह 05 बजकर 01 मिनट पर परिवर्तन करते हुए अपनी ही राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। यहां पर पहले से ही ग्रहों के राजा सूर्य, राजकुमार बुध और केतु विद्यमान हैं। और फिर मंगल यहां 04 जनवरी 2022 को सुबह 4:52 बजे तक रहेंगे।
जानकारों की मानें तो मंगल का यह राशि परिवर्तन 4 राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा, जिसके कारण इन राशि वालों को करियर में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। वहीं इन 4 राशि वालों को बिजनेस में भी लाभ मिलने की संभावना है।
बारिश के योग बनेंगे
ज्योतिष के जानकारों के अनुसार मंगल का राशि परिवर्तन का समय हमेशा ही बारिश Rain का योग बनाता हैं। यानि जब कभी मंगल एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो ये बारिश की संभावनाओं में वृद्धि करता है। ऐसे में इस बार भी मंगल के राशि परिवर्तन के दिन यानि रविवार, 5 दिसंबर से मंगलवार, 7 दिसंबर 2021 तक बारिश का योग बनता दिख रहा है।
वहीं ज्योतिष के जानकारों का ये भी मानना है कि मंगल के गोचर के साथ ही विभिन्न राशि के जातकों को गुस्सा, वाणी आदि पर नियंत्रण रखना होगा।
वहीं दूसरी ओर मंगल के इस परिवर्तन के संबंध में माना जा रहा है कि इससे लोहे, पत्थर, लकड़ी आदि की कीमतों में वृद्धि की संभावना है। इस दौरान भूमि सहित कई मामलों में बड़ा बदलावा देखने को मिल सकता है। वहीं इस समय लोगों को यात्रा को लेकर अत्यधिक सावधानी बरतनी होगी। तो चलिए जानते हैं कि मंगल के इस राशि परिवर्तन का किसी राशि पर क्या असर पड़ेगा-
1. मेष ( Aries ) : इस समय मंगल आपकी राशि से 8वें भाव में गोचर करेगा, जो कि अचानक लाभ या हानि प्रदान कर सकता है। इस दौरान सावधानी हटी दुर्घटना घटी जैसे स्थिति रहेगी। वहीं इस दौरान आपको धोखा मिलने और कड़ी मेहनत करने का फल भी नहीं मिलने की संभावना है। इस समय आपको अपने काम के साथ ही सेहत को लेकर भी अत्यंत सतर्क रहना होगा।
2. वृषभ ( Taurus ) : मंगल के इस समय आपकी राशि के 7वें भाव में गोचर करने से आपके वैवाहिक जीवन में उथलपुथल की संभावना है। वहीं साझेदारी का व्यापार कर रहे लोगों को इस समय सतर्क रहना होगा। इस दौरान आपको अपने गुस्से और वाणी पर भी नियंत्रण रखना होगा। साथ ही अनावश्यक खर्चों से बचते हुउ सेहत का भी ध्यान रखना होगा।
3. मिथुन ( Gemini ) : आपकी राशि के छठे भाव में मंगल का गोचर इस समय आपको आपकी मेहनत का फल प्रदान करेगा। आपको आपके भाग्य का साथ भी मिलने के चले जहां शत्रुओं को आपसे हारना होगा, वहीं इस समय आपकी इम्यूनिटी भी अच्छी बनी रह सकती है।
इसके साथ ही यह समय नया व्यापार शुरू करने के लिए भी अच्छा है। कॅरियर के लिए यह समय शुभ तो रहेगा, लेकिन इस दौरान आपको व्यर्थ की बहस से बचना होगा।
4. कर्क ( Cancer ) : मंगल इस समय आपकी राशि के 5वें भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में इस समय आपको अपने बच्चों की सेहत का ध्यान रखने के साथ ही अपने जीवनसाथी से भी व्यवहार अच्छा बनाए रखने की जरूरत है। साथ ही इस समय आपको अपने खर्चों पर भी कंट्रोल करना होगा। आपके विरोधी कार्यस्थल पर अप्रिय माहौल बनाने की पूरी चेष्टा करेंगे, लेकिन आपको संयम से काम लेना होगा।
5. सिंह ( Leo ) : आपकी राशि के चौथे भाव यानि माता व सुख के भाव में मंगल का गोचर ये दर्शाता है इस समय आपको अपने परिवार, माता और पिता पर विशेष ध्यान देना होगा। वहीं निवेश के लिए यह समय उचित होने के चलते आप भूमि, भवन या फ्लैट में निवेश कर सकते हैं। उचित होगा कि इस समय अपने गुस्से पर नियंत्रण रखते हुए कटुवचन बोलने से बचें अन्यथा बड़ी परेशानी हो सकती है।
6. कन्या ( Virgo ) : आपकी राशि में तीसरे भाव यानि पराक्रम भाव में मंगल का होना आपको इस समय काफी लाभ देगा। इसके साथ ही इस समय आपको भाई-बहनों का सहयोग भी मिलेगा। इस दौरान आपकी यात्रा के योग भी निर्मित होते भी दिख रहे हैं। कॅरियर में यह समय सकारात्मक होने के साथ ही इस दौरान आप आर्थिक दृष्टि से भी आप मजबूत हो सकते हैं। इस समय आपमें आत्मविश्वास की वृद्धि के साथ ही आपको अपने जीवनसाथी की ओर भी खास ध्यान देना होगा।
7. तुला ( Libra ) : मंगल इस समय आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करेगा। जिसके परिणाम स्वरूप मंगल का यह गोचर आपके लिए शुभ होने के बावजूद आपके भीतर आक्रमकता बढ़ा सकता है। ऐसे में आपके दूसरों से संबंध खराब हो सकते हैं। यात्रा के योग के बीच इस समय आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा।
8. वृश्चिक ( Scorpio ) : इस समय मंगल आपकी ही राशि में गोचर करेगा। जिसके चलते आपके अंदर आक्रमकता में इजाफा हो सकता है। इस समय उचित रहेगा कि आप यात्रा और निवेश से दूर ही रहें। वहीं यदि इस समय आप सोच समझकर निर्णय लेंगे तो यह समय आपके सुखों में वृद्धि वाला साबित हो सकात है। साथ ही इस समय आप संपत्ति या वाहन खरीद सकते हैं। कार्यस्थल पर जरूर इस समय आपको सतर्क रहना होगा।
9. धनु ( Sagittarius ) : इस समय मंगल का आपकी राशि से 12वें भाव में गोचर करना आपमें ऊर्जा महसूस कराएगा। उचित होगा कि आप आक्रमकता से दूर रहते हुए खुद को सकारात्मक कार्य में लगाएं, जिसके अच्छे परिणाम आ सकते हैं। ऐसा न करने पर इस दौरान आपको चुनौतियों और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
10. मकर ( Capricorn ) : मंगल इस समय आपकी राशि से 11वें भाव में गोचर करेंगे। आय के भाव में यह गोचर आपके लिए शुभ रहने की उम्मीद है। जिसके फलस्वरूप पारिवारिक जीवन सुखद रहने के साथ ही आर्थिक समस्या भी दूर होने की संभावना है। इस समय आपको सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा, अन्यथा आपको मौसमी रोग हो सकता है।
11. कुंभ ( Aquarius ) : इस समय मंगल आपकी राशि से 10वें भाव यानि कर्म भाव में गोचर करेगा। जिसके फलस्वरूप आपके लिए शुभ स्थिति का निर्माण होगा। साथ ही हर कार्य में आपको सफलता भी मिलने की उम्मीद है। यह स्थिति जहां कारोबारियों के लिए अनुकूल होगी, वहीं नौकरीपेशा लोग भी उन्नति पाएंगे, लेकिन इससे कुछ लोगों को ईर्ष्या संभव है। उचित होगा कि ऐसे लोगों से सतर्क रहें। इस गोचर के दौरान आप अपना सर्वश्रेष्ठ देते हुए अपने काम का पूरा मजा लेंगे।
12. मीन ( Pisces ) : इस समय देव सेनापति मंगल आपकी राशि से 9वें भाव यानि भाग्य भाव में गोचर करेंगे। इस दौरान पारिवारिक सुख प्राप्ति की संभावना के बीच यात्रा के योग का भी निर्माण होगा। साथ ही ये परिवर्तन आपके लिए सुखों में वृद्धि के अलावा निवेश में लाभ वाला समय लाएगा। आपकी सेहत इस समय दुरुस्त रह सकती है।
Published on:
05 Dec 2021 08:35 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
