30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Astrology : ग्रहों के अशुभ प्रभावों को दूर करते हैं ये पौधे! जानें इस अमावस्या क्या करें?

9 ग्रह और 12 राशियों के अलग अलग पौधे, ऐसे समझें
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 4 Dec 2021, 1:33 PM IST

grah dosh remedies on amavasya

Best tips to avoid Grah Dosh

आज के दौर में जहां प्रदूषण को दूर रखने के लिए देश दुनिया में कई प्रयास करने की बात चल रही है। वहीं जानकारों का मानना है कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने में पौधरोपण अपना विशेष स्थान रखता है।

वहीं ज्योतिष में भी पौधरोपण को खास माना गया है। इसके अनुसार पौधरोपण के माध्यम से जातक ग्रहों के दोषों से मुक्ति पा सकता है। दरअसल ज्योतिष के अनुसार सभी 12 राशियों से कोई न कोई पौधा जुड़ा होता है, जो उस राशि के जातकों पर अपना विशेष प्रभाव छोड़ता है।

वहीं ये भी मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति अमावस्या के दि अपनी राशि के अनुसार पौधा लगाता है, तो इससे न केवल उसके ग्रहों के अशुभ प्रभाव दूर होते है, बल्कि कई ग्रह और अधिक मजबूती के साथ ऐसे जातक की मदद भी करते हैं।

ऐसे में इस बार शनिश्चरी अमावस्या 4 दिसंबर 2021 के है, ज्योतिष के जानकार एसके पांडे के अनुसार ये एक खास अवसर है जब लोग अपनी राशि का पौधा लगाकर ग्रह दोषों से राहत पा सकते हैं।

जानकारों का कहना है पेड़ पौधों भी सकारात्मक व नकारात्मक ऊर्जा को महसूस करते हैं। ऐसे में जहां कुछ पेड़ पौधे केवल सकारात्मक ऊर्जा ही प्रदान करते हैं तो वहीं कुछ केवल नकारात्मक ऊर्जा ही देते हैं।

माना जाता है कि शुभ वृक्षों पर पितरों और अन्य शुद्ध आत्मा का निवास होता है, ऐसे में यदि पितरों की याद में अमावस्या पर इन पेड़ पौधों को लगाया जाए तो उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं ये भी मान्यता है कि शनिश्चरी अमावस्या पर शिव पूजा और शनि पूजा के साथ पौधे लगाकर प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और पूर्वजों को प्रसन्न करने वालों के लिए यह दिन विशेष लाभकारी होता है।

Must Read - आपकी कुंडली के ये ग्रह आपसे करवाएंगे पाप! और फिर देंगे दंड

इस संबंध में ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा का कहना है कि अमावस्या के दिन राशि या जन्म मूलांक के अनुसार ग्रह नक्षत्र से जुड़े पौधे लगाने से ग्रहों के अशुभ असर को समाप्त किया जा सकता है। उनका कहना है कि पौधा रोपने से जहां पर्यावरण सुरक्षा के साथ ही संरक्षण होगा ही, साथ ही राशिनुसार पौधे आपकी तरक्की में आपकी और मददगारक सिद्ध होंगे।

ग्रहों के अनुसार ये हैं पौधे
1. सूर्य दोष : पंडित सुनील शर्मा के अनुसार इसे दूर करने के लिए लाल गुड़हल का पौधा, मदार का पौधा और सूरजमुखी पौधा लगाएं, इसके अलावा सूर्य देव के मंत्रों का जाप भी करें।

2. चंद्र दोष: इस दोष से छुटकारे के लिए प्लाश का पौधा, सफेद अकौवा या हरसिंगार का पौधा लगाना चाहिए। साथ ही चंद्र देव के मंत्रों का जाप भी करना चाहिए।

3. मंगल दोष : इस दोष को दूर करने के लिए खैर का या अनंतमूल का पौधा लगाएं। साथ ही मंगल के मंत्रों का जाप भी करें।

4.बुध दोष : इस दोष को दूर करने के लिए चिरचिरी का पौधा लगाने के साथ ही बुध के बीज मंत्र का जाप करें।

5. गुरु दोष : इस दोष को दूर करने के लिए पीपल, आम या पीले फल पौधों को लगाएं या इन वृक्षों की सेवा करें साथ ही गुरु मंत्रों का जाप करें।

6.शुक्र दोष : इस दोष को दूर करने के लिए गुडहल या तुलसी का पौधा लगाने के साथ ही शुक्र के मंत्रों का जाप करें।

Must Read -ये ग्रह बनते हैं आपकी तरक्की में बाधक, देते हैं पैसे से जुड़ी समस्या

7. शनि दोष : इस दोष को दूर करने के लिए शमी पत्र का पौधा या नीले फूल वाले पौधे को लगाने के साथ ही शनि के मंत्रों का जाप करें।

8. राहू दोष : इस दोष को दूर करने के लिए अनार का पौधा या दूर्वा लगाएं।

9. केतु दोष : इस दोष को दूर करने के लिए कुशा लगाई जाती है।

ऐसे पहचानें राशि अनुसार पौधा
1. मेष राशि : आंवले का पौधा।
2. वृषभ राशि : जामुन का पौधा।
3. मिथुन राशि : शीशम का पौधा।
4.कर्क राशि : नागकेसर का पौधा।
5. सिंह राशि : प्लाश का पौधा।
6. कन्या राशि : रीठा का पौधा।
7. तुला राशि : अर्जुन का पौधा।
8. वृश्चिक राशि : मनसारी का पौधा।
9. धनु राशि : जलवेतस का पौधा।
10. मकर राशि : अकौन का पौधा।
11. कुुंभ राशि : कदम का पौधा, शमी का पौधा।
12.मीन राशि : केले का पौधा।