29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन उपायों से सदैव बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, भर जाएंगे धन और अन के भंडार

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का बहुत ही खास दिन होता है। मां लक्ष्मी धन की देवी मानी जाती हैं। कहा जाता है कि यदि किसी के घर में लक्ष्मी जी का वास हो गया तो उसे कभी धन की कमी नहीं होती है।

2 min read
Google source verification
Mother Lakshmi

Mother Lakshmi

धन की कमी से ना केवल इंसान का जीवन मुश्किलों से भर जाता है बल्कि उसको मानसिक परेशानियां भी झेलनी पड़ती है। ऐसे बहुत से लोग है जो दिन रात मेहनत करने के बाद भी तमाम तकलीफों भरे दौर से गुजर रहे हैं। इसके साथ आर्थिक समस्याओं से घिर जाते है। अगर आपके जीवन में इस प्रकार की परेशानियां है तो घबराए नहीं, शास्त्रों में सुख, समृद्धि पाने के कई उपाय बताए गए हैं। इनके जरिए आप धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। कुछ आसान उपाय कर आप अपने जीवन को खुशहाल और समृद्ध बना सकते है।


— शुक्रवार को विशेष पूजा
किसी भी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह का महत्वपूर्ण स्थान है। कहा जाता है कि शुक्र ग्रह की स्थिति खराब हो जाए तो जीवन में खुशियां नहीं आती और शादी में भी परेशानी आती हैं। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करने से मनचाही मनोकामना पूरी हो जाती है।

यह भी पढ़े :— शिव के इस अनोखे मंदिर का रहस्य, पत्थरों से भी आती हैं डमरू की आवाज

— पुराने कर्ज से मुक्ति
शुक्रवार को पीले कपड़े में पांच पीली कौड़ी तथा थोड़ी की केसर, एक चांदी के सिक्के एक साथ बांधकर अपनी तिजोरी में रखें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपके घर में धन आना शुरु हो जाता है और पुराने कर्जे भी मुक्ति मिलेगी और इसके साथ ही सारी परेशानियां भी दूर होंगी।

— तिजोरी में कमल का फूल
शुक्रवार के दिन घर या दुकान की तिजोरी में कमल का फूल रखना चाहिए। एक महीने के बाद इस फूल को हटाकर दूसरा ताज़ा फूल रख दें। हर महीने ऐसे ही फूल बदलते रहे। इससे आपकी तिजोरी कभी खाली नहीं रहेगी। और अगर जीवन में कोई धन संबंधी समस्या है भी तो वो भी हल हो जाएगी।

यह भी पढ़े :— कर्ज से है परेशन तो करे यह खास उपाय, कभी नहीं लेना पड़ेगा उधार

— शुक्रवार का व्रत
शुक्रवार को लाल रंग के वस्त्र धारण करें और सिंदूर या लाल चंदन से तिलक करें। यह सौभाग्य को बढ़ाता है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा के लिए शुक्रवार के दिन किसी सुहागन स्त्री को सुहाग सामग्री का दान कर सकते हैं। वहीं यदि आप व्रत भी कर रहें हैं तो आप माता लक्ष्मी का व्रत रखते हुए विवाहित स्त्रियों को शाम को भोजन करवाएं।

— गरीब या जरूरतमंद को दान
शुक्रवार को किसी गरीब या जरूरतमंद व्‍यक्ति को आटा, चावल और सफेद रंग के कपड़े दान करने चाहिए। इससे मां लक्ष्‍मी की कृपा आप पर बनी रहती है। सफेद वस्तुओं पर शुक्र का प्रभाव होता इसलिए इनका दान शुभ माना गया है।