4 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेहद खूबसूरत होते हैं इस नाम वाले, खूबसूरत आंखों में होता है जादू, जानिए अन्य विशेषताएं

n name wale kaise hote hain कहते हैं आंखें दिल का आईना हैं और लब से ज्यादा बोलती हैं। इसीलिए खूबसूरत आंखों पर न जाने कितने ग्रंथ लिखे गए और न जाने कितने गीत.. चाहे आंखों की गुस्ताखियां माफ हों.. आंखें भी होती हैं दिल की जुबां, या तेरी आंखों में वो जादू है.. फिर ज्योतिष शास्त्र कैसे अछूता रहता..ज्योतिष शास्त्र में भी ऐसे नाम वाले लोगों की पहचान की है, जिसकी आंखें खूबसूरत होती हैं, इनका स्वभाव कैसा होता है..इसी के साथ इनकी अन्य विशेषताएं क्या होती हैं..

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Feb 09, 2024

eyes.jpg

n name personality important thing

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके जन्म के समय ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के बारे जानकारी प्रदान करता है। इससे उसकी राशि का पता चल जाता है, जिससे उसके व्यक्तित्व करियर, जीवन का पता चल जाता है। N नाम वाले लोग यानी हिंदी में जिनका नाम ना, नी, नू, ने, नो अक्षरों से शुरू होता है, इनका रूप रंग बेहद आकर्षक होता है। सबसे खास होती हैं इनकी आंखें, जिनमें कोई भी खुद को भुला दे। इसी के साथ इन लोगों में कई अन्य विशेषताएं होती हैं तो आइये जानते हैं कैसे होते हैं N नाम वाले लोग, N नाम वालों का स्वभाव, N नाम वालों का करियर, N नाम वालों की लव लाइफ, व्यक्तित्व आदि...

N नाम वालों की विशेषताएं
अक्सर N नाम वाले लोग अपनी दुनिया में मस्त रहने वाले होते हैं। इन्हें दूसरों से कोई मतलब नहीं होता है, जो मन में आता है, वही करते हैं। इन्हें खुद भी नहीं पता होता है कि ये कब और क्या करेंगे। इनका किसी भी बात से जल्दी मन ऊब जाता है। बिना परिश्रम किए ही हर चीज पाने की तमन्ना रखते हैं। इन्हें अपनी तारीफ पसंद होती है, आलोचना का सामना करना इनके लिए मुश्किल होता है।

ये भी पढ़ेंः R नाम वालों में होती हैं ये ढेर सारी खूबियां, भूलकर भी न करें रिजेक्ट


N नाम वालों का करियर
करियर में N नाम वालों को बहुत मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन निरंतर प्रयासों के चलते ये लोग सफलता हासिल ही कर लेते हैं। हालांकि बहुत परिश्रम नहीं करना चाहते।


N नाम वालों का प्रेम जीवन
N नाम वालों का रूप रंग बहुत सुंदर होता है, खासतौर से आंखे आकर्षक और बड़ी होती हैं। ये प्रायः दुबले होते हैं, जिससे इनमें फुर्ती रहती है। ये रिश्तों की बहुत कद्र करते हैं। इसीलिए इनका प्रेम संबंध अच्छा चलता है। ये लोग अपने प्रिय के साथ बहुत ईमानदार रहते हैं। ये लोग बहुत रचनात्मक और महत्वाकांक्षी होते हैं। इसलिए हमेशा दायरे के बाहर जाकर चीजों को सोचते हैं।

ये भी पढ़ेंःशुक्र बनाएंगे चतुर्ग्रही योग, इन तीन राशियों के आ जाएंगे अच्छे दिन


N नाम वालों का स्वभाव
N नाम वाले स्वभाव से स्वार्थी होते हैं, ये जो भी करते हैं, उसमें अपना हित पहले देखते हैं। ये लोग काफी मिलनसार होते हैं, और जल्दी घुलमिल जाते हैं। इसीलिए इनके दोस्त जल्दी बनते हैं। इनमें दिखावा भी होता है, जिसे ये तारीफ के लिए करते हैं।