13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शुक्र बनाएंगे चतुर्ग्रही योग, इन तीन राशियों के आ जाएंगे अच्छे दिन

Shukra Rashiparivartan Makar: वैदिक ज्योतिष अनुसार सुख समृद्धि देने वाले शुक्र जल्द ही चतुर्ग्रही योग बनाएंगे। दरअसल शुक्र राशि परिवर्तन कर मकर राशि में करेंगे और यहां पहले से ही बुध, मंगल, सूर्य विराजमान हैं। इससे यहां चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा, यह संयोग कुछ राशियों के लिए अच्छे दिन ला सकता है। इन्हें आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं कौन हैं ये लकी राशियां..

less than 1 minute read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Feb 09, 2024

shukrarashiparivartan.jpg

शुक्र राशि परिवर्तन तीन राशि के लोगों के लिए लाएगा शुभ दिन

मेष राशि
आपकी राशि मेष है तो वैभव और धन के दाता शुक्र का राशि परिवर्तन नौकरी पेशा लोगों को नौकरी में बदलाव करा सकता है। यह बदलाव आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। जॉब में बदलाव से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और स्थिरता बढ़ेगी। अगर आप व्यापारी हैं तो आपके कारोबार में अच्छा लाभ हो सकता है। कोई बड़ी व्यावसायिक डील हो सकती है। वहीं इस समय पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे।


तुला राशि
आपकी राशि तुला है शुक्र का राशि परिवर्तन आपको शुभ फल देने वाला है। इस अवधि में तुला राशि के लोगों को अपने काम में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। सुख- सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और जो लोग प्रापर्टी, फिल्म, मॉडलिंग और कला क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको लाभ होगा।

ये भी पढ़ेंः माघ गुप्त नवरात्रि 10 फरवरी से, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त, सामग्री और महत्व


कुंभ राशि

शुक्र का राशि परिवर्तन कुंभ राशि के लोगों के लिए बेहद फायदेमंद होने वाला है। इसके प्रभाव से कुंभ राशि वालों का बचत बढ़ेगा। साथ ही भौतिक सुखों में बढ़ोतरी होगी। इस समय कुंभ राशि वाले कोई वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। इस दौरान कुंभ राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है। साथ ही धर्म कर्म के काम में आपकी रूचि बढ़ सकती है।