गुप्त नवरात्रि साधना का महत्व
ज्योतिषाचार्य जनार्दन शुक्ला ने बताया कि गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की 10 महाविद्या प्रकट हुईं थीं। माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान देवी शक्ति के 32 अलग-अलग नामों का जाप, ‘दुर्गा सप्तशती’, ‘देवी महात्म्य’ और ‘श्रीमद्-देवी भागवत’ जैसे धार्मिक ग्रंथों का पाठ करने से सभी समस्याएं समाप्त होती हैं। जीवन में शांति प्राप्त होती है। मान्यता है कि गुप्त नवरात्रि में गई साधना जन्मकुंडली के समस्त दोषों को दूर करने वाली और धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष देने वाली होती है। जीवन धन धान्य से भरा रहता है। गुप्त नवरात्रि की सफलता पूर्वक पूजा से कई तरह की बाधाएं, भूत और प्रेत बाधा आदि भी दूर होती हैं।