
Neechbhang Rajyoga 2023, Budh gochar will give promotion to the people: ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की दिशा और दशा के आधार पर सम्पूर्ण पृथ्वी और उस पर जीवन जी रहे प्राणियों के भविष्य की गणना की जाती है। दरअसल ग्रह एक निश्चित समय के अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। पिछले दिनों 16 मार्च 2023 को ग्रहों के राजकुमार बुध ने कुंभ राशि छोड़कर मीन राशि में प्रवेश यिका है। आपको बता दें कि बुध ग्रह धन, बुद्धि, व्यापार और संवाद का कारक ग्रह माना जाता है। अब बुध के अपनी ही नीच राशि मीन में प्रवेश करने से नीचभंग राजयोग बना है। भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा पत्रिका.कॉम के इस लेख आपको बता रहे हैं कि नीचभंग राजयोग का प्रभाव राशि चक्र की सभी 12 राशियों की बुद्धि, वाणी, कॅरियर, व्यापार और आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। लेकिन 12 में से 3 राशियां ऐसी हैं, जिनसे जुड़े लोगों के लिए यह नीचभंग राजयोग बेहद शुभ फलदायी साबित होगा। यहां जानें आखिर कौन सी हैं वे तीन भाग्यशाली राशियां जिन्हें मिलने वाली है तरक्की और पैसा दोनों..
वृष
वृष राशि के लोगों के लिए बुध के गोचर से बना यह नीच भंग राजयोग बेहद अनुकूल फल देने वाला साबित होगा। इस राजयोग से इस राशि के लोगों को धन लाीा होगा। यह धन लाभ अचानक भी हो सकता है। इनकी आय में वृद्धि होगी। भाग्य की मदद से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। इस दौरान आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी करने वालों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट भी मिलेगा।
मकर
बुध के राशि परिवर्तन से बना नीचभंग राजयोग मकर राशि से जुड़े लोगों को शानदार लाभ देने वाला है। इस अवधि में भाग्य इन पर मेहरबान रहेगा, इसीलिए यह इस दौरान जो भी कार्य करेंगे उसमें इन्हें सफलता मिलेगी। व्यापार के लिए यह समय उत्तम समय है। इस राशि के लोगों को व्यापार में मुनाफा बढ़कर मिलेगा। कोई नई डील भी पक्की हो सकती है। इस अवधि में इस राशि के लोगों का साहस-पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। जो लोग विदेश से जुड़ा कोई काम करते हैं, तो उन्हें इस दौरान विशेष लाभ मिलने के योग हैं।
कुंभ
बुध के राशि परिवर्तन से बने नीचभंग राजयोग से कुंभ राशि के लोगों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। हालांकि इस राशि पर इन दिनों शनि की साढ़े साती चल रही है, लेकिन बुध के इस गोचर से इन्हें कुछ समय के लिए राहत मिलती रहेगी। ये लोग अपनी वाणी के दम पर अपने काम बनाएंगे। कोई बड़ी इच्छा इस अवधि में पूरी हो सकती है।
Updated on:
23 Mar 2023 11:28 am
Published on:
23 Mar 2023 11:24 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
