भारतीय ज्योतिष में मिथुन राशि के लोगों के स्वभाव और व्यक्तित्व के विषय में विस्तार से बताया गया है। इस राशि के लोग काफी बुद्धिमान माने जाते हैं। क्योंकि इन पर बुद्धि के देवता बुध की विशेष कृपा मानी जाती है। ये लोग दिखने में काफी आकर्षक भी होते हैं। इनका स्वभाव काफी मिलनसार होता है। ये बहुमुखी प्रतिभा के धनी और जिज्ञासु होते हैं। इनकी हाजिर जवाबी भी कमाल की होती है, जिसका कोई शानी नहीं होता।