27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोनिया ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, बोलीं- संवैधानिक सिद्धांतों पर हो रहा हमला

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को लोकसभा में संविधान के प्रति प्रतिबद्धता से जुड़ी विशेष चर्चा में कहा कि जिन सिद्धांतो से देश दशकों से प्रेरणा लेता रहा है, आज उन पर जान बूझकर हमले किए जा रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 26 Nov 2015, 5:00 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को लोकसभा में संविधान के प्रति प्रतिबद्धता से जुड़ी विशेष चर्चा में कहा कि जिन सिद्धांतो से देश दशकों से प्रेरणा लेता रहा है, आज उन पर जान बूझकर हमले किए जा रहे हैं।

संविधान बनाने में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के योगदान की चर्चा के दौरान सोनिया ने यह भी कहा कि अंबेडकर ने संविधान की मंजूरी की प्रक्रिया में कांग्रेस के योगदान की सराहना की थी।

मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए सोनिया ने कहा, 'बीते कुछ महीनों से हम जो कुछ देख रहे हैं, वह संविधान के मूल्यों के खिलाफ है। आज का दिन खुशी का है, लेकिन दर्द भी है। जिन सिद्धांतों ने हमें दशकों तक प्रेरणा दी, उन पर खतरा मंडरा रहा है। उन पर जान बूझकर हमला किया जा रहा है। '

सोनिया ने कहा, 'जिन लोगों की संविधान में आस्था नहीं है, जिनका कोई योगदान इसे बनाने में नहीं है, वे ही आज इसके बारे में लगातार बातें कर रहे हैं, इसे अपना बताने की कोशिश कर रहे हैं। इससे बड़ा मजाक कोई और नहीं हो सकता।' कांग्रेस बीते कुछ महीनों से मोदी सरकार पर 'असहिष्णुता बढऩे' के मामले में हमले कर रही है।

सदन ने अंबेडकर की 125वीं जयंती पर हो रहे कार्यक्रमों के तहत भारतीय संविधान के प्रति प्रतिबद्धता के मुद्दे पर चर्चा की। अंबेडकर को संविधान का मुख्य निर्माता माना जाता है। आज का दिन (26 नवंबर) संविधान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। 1949 में 26 नवंबर को ही संविधान को स्वीकार किया गया था। इसे लागू 26 जनवरी, 1950 में किया गया।