
Rahu-Ketu Gochar 2023: Effects on your zodiac sign, Alert for these zodiac signs: ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु दोनों ही ग्रहों को अशुभ ग्रह माना गया है। हालांकि राहु और केतु किसी भी व्यक्ति की कुंडली में अपनी-अपनी दशाओं के मुताबिक शुभ या अशुभ फल देते हैं। राहु और केतु अक्टूबर 2023 में मीन और कन्या राशि में गोचर करेंगे। जहां राहु अपनी वक्री यानी उल्टी गति में 30 अक्टूबर 2023 को दोपहर 2 बजकर 13 मिनट पर मेष राशि से मीन राशि में गोचर करना शुरू करेंगे। वहीं केतु तुला राशि से निकलकर 30 अक्टूबर 2023 को दोपहर 2 बजकर 13 मिनट पर कन्या राशि में गोचर शुरू करेंगे। ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा के मुताबिक दोनों ही छाया ग्रहों के प्रभाव से इन राशियों का जीवन मुसीबतों से घिर जाएगा। इसलिए राहु और केतु के गोचर की अवधि में इन राशियों को पूरी तरह से चौकन्ना रहना होगा। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें किन राशियों को रहना होगा अलर्ट...
मेष राशि : आर्थिक स्थिति के साथ ही वैवाहिक जीवन भी प्रभावित
मेष राशि के लोगों के लिए राहु-केतु का यह गोचर अनुकूल नहीं रहेगा। इन छाया ग्रहों के प्रभाव से इस राशि के लोगों के जीवन में आर्थिक परिस्थितियां प्रभावित होंगी। बजट गड़बड़ाने से परेशानी बढ़ेगी। वहीं इस राशि के लोगों के वैवाहिक जीवन में भी राहु-केतु नकारात्मक प्रभाव दिखाएंगे। आप अपने साथी के साथ बेकार के झगड़ों में पड़ सकते हैं। इसीलिए इस राशि के लोगों को मानसिक रूप से मजबूती बनाते हुए माहौल शांत रखने की जरूरत होगी।
वृषभ राशि: मुश्किलों से भरी रहेगी यह अवधि
वृष राशि के लोगों के लिए राहु-केतु का गोचर अनुकूल नहीं रहेगा। इस अवधि में इनका जीवन मुश्किलों से भर सकता है। इस राशि के लोगों को अपने जीवन में लगभग हर क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक रूप से भी राहु-केतु का प्रभाव आपका तनाव बढ़ा सकता है। इस अवधि में आपका दांपत्य जीवन भी नकारात्मक रूप से प्रभावित होगा, जिससे आपकी लाइफ में एक नया मोड़ भी आ सकता है। संभलकर रहें।
कन्या राशि : क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा जरूरी
कन्या राशि के लोगों के लिए भी राहु-केतु का यह गोचर इनके जीवन में एक साथ कई क्षेत्रों को प्रभावित करेगा। बिजनेस करने वालों को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस अवधि में आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। वहीं अपनी वाणी पर भी संयम रखने की आवश्यकता होगी।
मीन राशि: आर्थिक नुकसान के योग कर सकते हैं परेशान
मीन राशि के लोगों के लिए राहु-केतु का गोचर परेशानियां बढ़ाने वाला साबित होगा। इस अवधि में आप आर्थिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। बिजनेस करने वाले लोग इस अवधि में किसी भी तरह का निवेश करना चाहते हैं, तो बहुत सोच-विचार के बाद ही करें। वरना आपको बड़ा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस दौरान घर हो या कार्य क्षेत्र दोनों ही जगह अपनी वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो समय अच्छी तरह कट जाएगा। वरना मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
Updated on:
26 Apr 2023 12:41 pm
Published on:
26 Apr 2023 12:40 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
