Shukra Gochar 2023: These 3 zodiac sign get good luck and prosperity: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक 2 मई 2023 मंगलवार के दिन दोपहर 2 बजे शुक्र ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। वे इस राशि में 30 मई 2023 तक मौजूद रहेंगे। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह किसी भी राशि में 23 दिन तक गोचर करते हैं फिर वह अपनी राशि में परिवर्तन करते हैं। शुक्र के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर शुभ या अशुभ रूप से पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, शुक्र ग्रह को कला, सौंदर्य, विवाह, वाहन, प्रेम और भौतिक सुखों का कारक ग्रह माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र मजबूत स्थिति में होते हैं, उन्हें ये सभी सुख प्राप्त होते हैं। ज्योतिषाचार्य पं. प्रदीप पांडे पत्रिका.कॉम के इस लेख में बता रहे हैं शुक्र के इस गोचर का सबसे ज्यादा लाभ किन राशियों को मिलने वाला है?