18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajyogas 2026: 2026 में बनेंगे ये अद्भुत राजयोग, इन राशिवालों की पलटेगी किस्मत

साल 2026 ग्रह गोचर की दृष्टि से बहुत ही खास रहने वाला है। इस साल में बहुत से शक्तिशाली राजयोग बनेंगे।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Religiondesk

image

jayanti jha

Dec 06, 2025

Rajyogas 2026: साल 2026 ग्रह गोचर की दृष्टि से बहुत ही खास रहने वाला है। इस साल में बहुत से शक्तिशाली राजयोग बनेंगे। इन राजयोग का प्रभाव सारी राशियों पर होगा। ऐसे में चलिए जाने राजयोग कब- कब और इससे किन राशि वालों को लाभ होगा।

Rajyogas 2026: साल 2026 में हंस महापुरुष, बुधादित्य, महालक्ष्मी और गजकेसरी जैसे प्रभावशाली राजयोग बनने जा रहे हैं। ये राजयोग कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत सारे अद्भुत लाभ लेकर आ सकता है। इन राजयोग का असर केवल व्यक्ति पर ही नहीं पड़ेगा बल्कि देश, विदेश पर भी देखने को मिलेगा। अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में और भौगलिक तौर पर भी इन राजयोग का प्रभाव देखने को मिल सकता है। ग्रहों के अनुकूल दिशा हर क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2026 के शुरुआती दिनों में ये चारों राजयोग बनेंगे। आइए जानते हैं कि ये राजयोग किन राशिवालों के लिए शुभ रहने वाला है।

कब- कब बनेगा राजयोग


2026 में हंस महापुरुष, बुधादित्य, महालक्ष्मी और गजकेसरी ये चार राजयोग बनेंगे। सबसे पहला गजकेसरी राजयोग 2 जनवरी 2026 को लगेगा। इस समय गुरु और चंद्रमा मिथुन राशि में एक साथ रहेंगे। इसके बाद 14 मई 2026 को गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा। जब शुक्र मिथुन राशि प्रवेश करेंगे तब इस योग का निर्माण होगा। जनवरी के महीने से शुरू होकर 2 जून तक बुधादित्य योग रहेगा। साल का चौथा और प्रभावशाली राजयोग हंस महापुरुष 2 जून 2026 को बनेगा।

इन राशि वालों को होगा लाभ

कर्क राशि
साल 2026 का राजयोग कर्क राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस राजयोग से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। इसके साथ ही आपके करियर में भी उछाल आ सकता है। नये साल में आपको बहुत सारे नये काम मिलने की संभावना है। अगर आपका कोई काम लंबे समय से रूका हुआ है तो वो भी पूरा हो सकता है। पारिवारिक माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए ये साल बहुत कुछ अच्छा लेकर आने वाला है। इस साल आपके परिवार में सुख, समृद्धि आ सकती है। इसके साथ ही आप अगर किसी नये काम की तलाश में हैं तो वो तलाश पूरी हो सकती है। बिजनेस के सिलसिले में विदेश यात्रा करने की संभावना है। इन राजयोग से आपकी आमदानी में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है।
इस योग से आपकी सारी इच्छाओं की पूर्ति की संभावना है

मकर राशि
मकर राशि के लिए ये राजयोग शुभ संकेत लेकर आ सकते हैं। आपके सारे अटके हुए काम पूरे होंगे। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। इनकम के नये रास्ते खुलेंगे इसके साथ ही मकर राशि वालों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। वाहन, संपत्ति या कोई नया घर खरीद सकते हैं। आपके लिए नया साल लाभदायक होने वाला है।

बड़ी खबरें

View All

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग