
luck will shine like surya from 13 April 2022
Devguru Brahaspati Astrology : ग्रहों की दिशा दशा में बदलाव और उनके प्रभावों के आधार पर अप्रैल 2022 को अति विशेष माना जा रहा है, इसका कारण यह है कि इस माह सभी 9 ग्रह परिवर्तन करने जा रहे हैं। इन्हीें परिवर्तनों के बीच नौ ग्रहों में अपना अत्यंम विशेष महत्व रखने वाले देवगुरु बृहस्पति बुधवार, 13 अप्रैल को राशि परिवर्तन करने जा रहें हैं। जिसके तहत वे इस दिन से अपनी आधिपत्य की राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे।
इस दिन देवगुरु बृहस्पति न्याय के देवता शनि की राशि से निकलकर अपने स्वमित्व वाली राशि मे जांएगे। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार देवगुरु के इस गोचर का 8 राशि के जातकों पर विशेष शुभ प्रभाव पड़ेगा। वहीं 3 राशि के जातकों के लिए ये परिवर्तन राजयोग का निर्माण करेंगे।
देवगुरु इनके लिए रहेंगे विशेष शुभ : देवगुरु बृहस्पति का ये गोचर वृषभ (Taurus),सिंह (Leo) व वृश्चिक (Scorpio) राशि के जातकों के लिए राजयोग का निर्माण करेंगे। जबकि मेष (Aries),कर्क (Cancer),धनु (Sagittarius),कुंभ (Aquarius) और मीन (Pisces) राशि के जातकों के लिए देवगुरु का ये परिवर्तन विशेष शुभ प्रभाव लेकर आएगा।
हमेशा बनी रहती है इन पर देवगुरु बृहस्पति की कृपा-
ज्योतिष की विभिन्न विधाओं की भांति ही एक विधा अंक ज्योतिष भी है। जिसके माध्यम से अंक के आधार पर व्यक्ति के भविष्यफल का आंकलन किया जाता है। इसमें जहां सबसे महत्वपूर्ण मूलांक को माना जाता है। वहीं हर मूलांक से जुड़ा एक ग्रह भी माना गया है। ऐसे में अंक शास्त्र के जानकारों के अनुसार चूंकि मूलांक 3 के स्वामी देवगुरु बृहस्पति होते हैं, अत: इन मूलांकों के जातकों पर यह हमेशा अपना आशीर्वाद बनाए रखने के अलावा इन पर सदैव अपनी कृपा भी बनाए रखते हैं। इस मूलांक के अंतर्गत किसी माह की 3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे लोग आते हैं।
ऐसे होते हैं देवगुरु बृहस्पति के कृपापात्र मूलांक 3 के लोग-
मूलांक 3 के जातक बुद्धिमान, वीर,महत्वाकांक्षी और स्वतंत्रता प्रिय होते हैं। किसी भी तरह की परिस्थिति में यह साहस को नहीं छोड़ते और हर प्रकार की स्थिति के सामना के लिए सदैव तैयार रहते हैं। स्वभाव से भले ही ये थोड़े जिद्दी होते हैं, लेकिन इसके साथ ही ये जातक जिस कार्य को लेकर मन में ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही रहते हैं।
अपनी प्रतिभा से इस मूलांक के जातक अन्य लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सक्षम रहते हैं। ये जीवन में किसी भी प्रकार का दूसरे का दखल पसंद नहीं करते। इन्हें हर कार्य अपने तरीके से करना सूकून देता हैं।
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 3 के जातकों का परिवारिक जीवन खुशहाल रहता है। साथ ही इनके दोस्तों से संबंध भी अच्छे रहते हैं। मूलांक 3 वालों की मुख्य रूप से मूलांक 6 व 9 के जातकों से खूब निभती हैं। लेकिन यह भी सत्य है कि मूलांक 3 वालों को प्रेम संबंधों में सफलता अधिक हासिल नहीं होती हैं।
मूलांक 3 के जातकों का शुभ रंग पीला, लाल व नारंगी माना जाता है। जानकारों के अनुसार इन्हें इन्हीं रंगों का घर व ऑफिस में इस्तेमाल करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से इन्हें भाग्य का साथ मिलने के साथ ही इनके तरक्की के योग भी निर्मित होते हैं। गुरुवार के दिन पीला रंग पहनना इनके लिए शुभ माना जाता है।
सप्ताह के शुभ दिनों की बात की जाए तो मूलांक 3 के लिए शुभ वार बृहस्पतिवार यानि गुरुवार और रविवार माने जाते हैं। माना जाता है कि इन्हें काम में हर तरह की सफलता के लिए इसी मूलांक से जुड़ी तिथि व दिन का प्रयोग करना चाहिए।
Must Read-
Updated on:
12 Apr 2022 06:19 pm
Published on:
09 Apr 2022 03:52 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
