इस प्रोफेशन में होते हैं सफल
इनकी एक विशेषता यह है कि सितंबर में जन्मे बच्चे काफी व्यवहारिक होते हैं, और अपने हर काम को गंभीरता से लेते हैं। ये जो भी काम शुरू करते हैं उसे अंजाम तक पहुंचाकर ही दम लेते हैं। अक्सर देखा गया है कि सितंबर में जन्मे लोग अच्छे साइंटिस्ट, अच्छे टीचर, सलाहकार और राजनीतिज्ञ बनते हैं। ये लोग बातें खुद तक रखने वाले होते हैं। जल्दी से किसी से कुछ शेयर नहीं करते।