
Shani Sade Sati 2026 : शनि गोचर 2026: मीन और मेष राशि पर बढ़ेगा दबाव, कुंभ को मिलेगी राहत (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)
शनि गोचर 2026: शास्त्रों में शनि ग्रह को न्याय और कर्मफल का स्वामी कहा जाता है। इनकी चाल धीमी होती है, लेकिन असर गहरा डाल जाती है। 2026 अब लगभग आधा बीत चुका है और शनि अभी मीन राशि में ही हैं। इस वजह से जिन राशियों पर साढ़े साती (Shani Sade Sati 2026) या ढैय्या चल रही है, उनके लिए आगे के छह महीने बड़े अहम माने जा रहे हैं।
ज्योतिषाचार्य राजेंद्र मुंजाल बताते हैं कि शनि एक राशि में करीब ढाई साल रहते हैं, इसलिए उनका असर धीरे-धीरे सामने आता है। इस वक्त मेष, कुंभ और मीन राशि वाले साढ़े साती के अलग-अलग पड़ाव से गुजर रहे हैं, जबकि सिंह राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है।
मेष वालों की साढ़े साती की शुरुआत हुई है। आगे के महीनों में काम में रुकावट आ सकती है, योजनाएं टल सकती हैं और मानसिक दबाव भी बढ़ सकता है। इस दौरान कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें नौकरी बदलना हो या निवेश, हर पहलू को अच्छी तरह तौलें। धैर्य, अनुशासन और सोच-समझ कर खर्च करने से ही रास्ता निकलेगा।
कुंभ वालों के लिए अच्छी खबर है: उनकी साढ़े साती अब खत्म होने को है। जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, वे थोड़ी रफ्तार पकड़ सकते हैं। दिमागी तनाव भी अब कम होगा। हां, पैसे के मामले में अभी भी फूंक-फूंक कर कदम रखना है। अनावश्यक खर्च और दिखावे की आदत से बचना ठीक होगा। सोच-समझ कर लिए गए फैसले आने वाले दिनों को बेहतर कर देंगे।
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार मीन राशि पर साढ़े साती का दूसरा चरण अपेक्षाकृत अधिक प्रभावी माना जाता है। इसलिए अगले कुछ महीने फाइनेंस और करियर में चुनौतियां भरे रह सकते हैं। इस वक्त नई डील, बड़ा निवेश या कर्जा जैसे फैसलों में जल्दबाजी न करें। खर्च बढ़ सकता है, तो बजट पर नजर ज़रूरी हो जाती है।
सिंह राशि के लोग अभी शनि की ढैय्या से गुजर रहे हैं। इसका असर विशेष तौर पर आर्थिक फैसलों और पेशेवर जीवन में नजर आ सकता है। कोई भी निवेश या बड़ा प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले सही जानकारी और सलाह जरूरी है। आसान मुनाफे की उम्मीद में जल्दबाजी भारी पड़ सकती है, इसलिए विवेक और धैर्य से काम लें।
ज्योतिष में साढ़े साती पूरी साढ़े सात साल की होती है, और ढैय्या ढाई साल तक रहती है। लोग इसे कठिनाइयों से जोड़ते हैं, लेकिन ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि शनि अनुशासन, जिम्मेदारी और कर्म का पाठ पढ़ाते हैं। जिसने मेहनत, ईमानदारी और धैर्य नहीं छोड़ा, उसे आखिर में कामयाबी मिली है।
शनि के मीन में टिके रहने का ये असर है: अब तेजी दिखाने से फायदा नहीं, समझदारी और धैर्य ही सही कदम है। साढ़े साती और ढैय्या झेल रहीं राशियों के लिए ये वक्त आत्ममंथन, जिम्मेदारी निभाने और सोच-समझकर फैसले करने का है। जो शांति से आगे बढ़ेंगे, उनके लिए ये समय भविष्य की मजबूत नींव रखने वाला साबित होगा।
Published on:
24 Jun 2026 09:52 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
