10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shukra Nakshatra Parivartan: 16 अप्रैल को भरणी नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश, वृषभ, कन्या, मीन राशि और वृश्चिक राशि के लिए बढ़ेंगे कष्ट

Shukra Nakshatra Parivartan 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, धन, सुख-सुविधा और सौंदर्य के कारक शुक्र (Shukra Gochar 2026) ग्रह समय-समय पर अपनी स्थिति बदलते रहते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। ऐसे में कुछ राशियों के लिए यह गोचर खास प्रभावशाली साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इसके प्रभाव और जुड़े खास पहलुओं के बारे में।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

Apr 10, 2026

Shukra Gochar 2026, Venus Transit 2026, Shukra Nakshatra Parivartan April 2026,

शुक्र गोचर 2026 भरणी नक्षत्र में प्रवेश से किन राशियों को रहना होगा सावधान|Freepik

Shukra Nakshatra Parivartan in April: वैदिक ज्योतिष के अनुसार सुख, प्रेम और वैभव के कारक शुक्र ग्रह अप्रैल 2026 में नक्षत्र परिवर्तन (Bharani Nakshatra Shukra Gochar) करने जा रहे हैं, जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक शुक्र 6 अप्रैल को अश्विनी नक्षत्र से निकलकर भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 15 अप्रैल तक यहीं रहेंगे। इसके बाद 16 अप्रैल को शुक्र कृतिका नक्षत्र में गोचर करेंगे, जिससे ग्रहों की स्थिति में बड़ा बदलाव आएगा। भरणी नक्षत्र का स्वभाव उग्र माना जाता है, ऐसे में इस दौरान कुछ राशियों के जीवन में मानसिक तनाव और आर्थिक चुनौतियां बढ़ सकती हैं। खासतौर पर वृषभ, कन्या, मीन और वृश्चिक राशि के जातकों को इस समय संभलकर चलने की जरूरत होगी।

वृषभ राशि (Taurus zodiac sign)

वृषभ राशि के स्वामी स्वयं शुक्र हैं, लेकिन इस गोचर के दौरान परिस्थितियां थोड़ी विपरीत हो सकती हैं। अचानक खर्चों में वृद्धि देखने को मिल सकती है, खासकर सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर। इससे आपका बजट बिगड़ सकता है। इस समय निवेश से दूरी बनाए रखना समझदारी होगी, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान दे सकता है।

कन्या राशि (Virgo zodiac sign)

कन्या राशि वालों के लिए यह समय मिश्रित परिणाम देने वाला है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इसके अलावा, जीवनशैली में अचानक बदलाव या सुख-सुविधाओं में कमी भी महसूस हो सकती है। इस दौरान सेहत पर ध्यान देना और खान-पान संतुलित रखना बेहद जरूरी है। साथ ही, रिश्तों में मधुरता बनाए रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio zodiac sign)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह गोचर थोड़ा संवेदनशील हो सकता है। इस समय आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं और आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। बेहतर होगा कि आप अपनी निजी बातें साझा करने से बचें और किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें।

मीन राशि ( Pisces zodiac sign)

मीन राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक दृष्टि से उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। धन के अटकने या लेन-देन में परेशानी आ सकती है। इस दौरान किसी को उधार देने या बड़ा कर्ज लेने से बचना चाहिए। बेहतर होगा कि कोई भी बड़ा आर्थिक निर्णय लेने से पहले परिवार के अनुभवी लोगों की सलाह लें।