5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

vastu Tips- मां लक्ष्मी की कृपा पाने के विशेष घरेलु उपाय

- ऐसे 2 तरीके जिन्हें अपनाने से मां लक्ष्मी होती हैं मेहरबान
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 25 Jul 2023, 1:39 PM IST

vastu_goddess_laxmi.jpg

,,

माना जाता है कि यदि हम कुछ छोटी-छोटी बातों का भी यदि ध्यान रख लें तो घर में खुशियां आसानी से आ जाती हैं। जीवन में ऐसी कई छोटी चीजें होती हैं, जिनकी ओर हम ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन ये ही हमारे लिए बडी भूल सबित होती हैं। ऐसे में वास्तुशास्त्र की मानें तो तवे से लेकर झाडू खरीदने व उसे रखने की ओर यदि हम ध्यान देते हैं, तो कई तरह की परेशानियां हमारे घर तक आने से पहले ही दूर चली जातीं हैं। ऐसे में घर मे खुशियों के आने सहित धन दौलत को भी आने का रास्ता मिल जाता है, जिससे घर में बरकत होती है।

झाड़ू के उपाय, जो आपकी जिंदगी बदल सकते हैं -
1. वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू को सही तरीके से रखने से मां लक्ष्मी का घर में वास रहने के साथ ही शनिदेव की भी आप पर कृपा बनी रहती है। मां लक्ष्मी व शनिदेव की कृपा से ऐसे घर में कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होती, यानि घर में धन दौलत बने रहने के साथ ही घर में इज्जत ओर मान मर्यादा बनी रहती है।

2. ऐसे में झाड़ू को हमेशा अच्छे से इज्जत के साथ रखना चाहिए, ताकि उस पर कभी किसी का पैर न पडे। ध्यान रहे झाड़ू को कभी भी फेंक कर नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे जहां भी रखें आराम से ही रखें। झाड़ू को रखते समय इस बात का विशेष ध्यान रखेें कि इसे हमेशा दक्षिण में, पश्चिम- दक्षिण या पश्चिम दिशा में ही रखें। कुल मिलाकर झाड़ू को कभी भी उत्तर या पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए।

3. कई बार ऐसा होता है कि झाड़ू को लोग कहीं पर भी रख देते हैं, यहां तक कि अनेक बार तो ऐसे स्थान पर रख देते हैं जहां से हर किसी की इस पर नजर पड़ती हैं। लेकिन आपको इस बात का पता होना चाहिए कि झाड़ू को हमेशा छुपा कर ही रखें, ताकि हर किसी की उस पर नजर न पडे। कुल मिलाकर झाड़ू को किसी भी ऐसेे स्थान पर न रखें जहां पर सबकी नजर जाए।

वास्तु के जानकारों के अनुसार यह झाड़ू का वह आसान उपाय है जिसके करने से आप के घर लक्ष्मी का वास होगा।

Click Here-समुद्र शास्त्र में शरीर के इन निशानों को माना जाता है भविष्य का खजाना

Click Here- नाम के पहले अक्षर से जानें स्वभाव, प्रेम-जीवन और कॅरियर

Click Here- Lucky Zodiacs- इन राशि वालों से होता है राजयोग का बेहद खास नाता, धन-संपत्ति की नहीं होती कमी

वास्तु शास्त्र: तवे के उपाय-
- जब तवे का उपयोग न कर रहे हों, तो ऐसी जगह पर उसे रखें जहां से वह आसानी से नजर में न आए। यानि तवे को खुले में रखने की बजाए किसी आलमारी या दराज में रखें।
- गर्म तवा पर कभी भी पानी नहीं डालना चाहिए, माना जाता है इससे घर में मुसीबतें आती हैं। कहा जाता है कि गर्म तवे पर पानी पडने से उत्पन्न होने वाली छन्न की आवाज जीवन में नकारात्मकता लाती है।
- तवे को साफ करते समय नुकीली या धारदार चीजों का प्रयोग नहीं करना चाहिए इसके लिए इसे नींबू और नमक से साफ करें, माना जाता है कि तवा जितना चमकेगा उतनी ही आपकी किस्मत भी चमकेगी।
- रसोई घर में गंदे तवे और कढ़ाई का प्रयोग करने का पुरुषों उसमें भी खासकर पति पर कुप्रभाव पड़ता है।
- वास्तुशास्त्र के अनुसार तवे को वास्तु अनुसार रखने से यह शुभ फलदायी होता है। जिसके चलते घर में सुख समृद्धि और धन दौलत आने की संभावना बनी रहती है।