
सूर्य का वृश्चिक राशि में मंगल से युति का इन राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा
सबसे बड़े ग्रह ने किया मंगल की राशि में प्रवेश
ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है और ग्रहों के सेनापति मंगल की राशि वृश्चिक है। अब एक हफ्ते पहले ग्रहों के राजा सूर्य ने 17 नवंबर 2023 को वृश्चिक राशि में गोचर किया है। अब 16 दिसंबर 2023 तक सूर्य वृश्चिक राशि में रहेंगे। इस बीच इन राशियों के लोगों को किस्मत का साथ नहीं मिलेगा।
मेष राशि
आपकी राशि मेष है तो सूर्य का वृश्चिक राशि में होने अच्छा नहीं है। इसके कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। खासतौर पर पेट से संबंधित बीमारी या कमर के निचले हिस्से में कुछ समस्या हो सकती है। सिरदर्द की शिकायत भी रह सकती हैं। सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर आपके पारिवारिक संबंधों और प्रतिष्ठा के लिए ठीक नहीं है। ऐसे में इन मामलों में सावधान रहने की जरूरत है।
वृषभ राशि
आपकी राशि वृषभ है तो वृश्चिक राशि में सूर्य का आना आपके लिए भी आम तौर पर ठीक नहीं है। इसके कारण घर-गृहस्थी से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। निजी संबंधों विशेषकर दांपत्य जीवन में भी चिंता रह सकती है। इस समय सूर्य और मंगल की युति भी बन रही है। यह आपसी विवाद बढ़ा सकता है। यदि आप साझेदारी से जुड़ा काम करते हैं तो साझेदार के साथ यथासंभव बेहतर संबंध रखने की कोशिश करें। यदि विवाहित हैं तो जीवन संगिनी या जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल रखें और एक-दूसरे के स्वास्थ्य और भावनाओं का ख्याल रखें।
कर्क राशि
आपकी राशि कर्क है तो सूर्य गोचर आपके लिए अच्छा नहीं है। लेकिन बहुत खराब परिणाम भी नहीं मिलेंगे। इस समय कामकाज और जीवन में सतर्क रहने पर अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। लेकिन लापरवाही बरतने पर शिक्षा और संतान से संबंधित कुछ परेशानियां रह सकती हैं। पेट की भी कुछ समस्याएं रह सकती हैं। साथ ही इस समय आपका मन-मस्तिष्क किसी बात को लेकर भ्रमित रह सकता है। ऐसी स्थिति में स्वस्थ सोच-विचार करके आप परिणाम को बेहतर कर सकेंगे।
सिंह राशि
आपकी राशि सिंह है तो आमतौर पर वृश्चिक राशि में सूर्य का होना आपके लिए अनुकूल नहीं है। इसके कारण आपको कुछ हद तक तनाव या मानसिक समस्या हो सकती है। इस समय आपको माता के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना होगा। घरेलू विवाद न बढ़े इसकी कोशिश करनी होगी। वहीं भूमि और भवन से संबंधित मामलों में भी सावधान रहना होगा। यदि सीने के आसपास की कोई तकलीफ आपको पूर्व से है तो इस समय आप थोड़ा सतर्क रहें। खासतौर पर ऐसे लोग जिन्हें हृदय से संबंधित कोई परेशानी है उन्हें थोड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं।
तुला राशि
आपकी राशि तुला है तो सूर्य का गोचर सामान्य तौर पर आपके लिए अच्छा नहीं है। हालांकि इस समय आपको आर्थिक मामलों में कुछ अनुकूलता हो सकती है। वैसे धन खर्च करने में विचार विमर्श कर लें। लेकिन नेत्र या मुख से संबंधित परेशानियों को लेकर अलर्ट रहना होगा। खान-पान अच्छा रखना होगा, आंख को चोट से बचाना होगा। परिजनों के साथ सामंजस्य बनाकर रखें।
वृश्चिक राशि
सूर्य गोचर से वृश्चिक राशि में मंगल और सूर्य की युति बन रही है। इस समय कार्यक्षेत्र में आपका सफलता मिलेगी। लेकिन अहंकार या क्रोध की भावना से बचें वर्ना काम बिगड़ सकते हैं। इस समय डाउन टू अर्थ होने पर कुछ अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। हालांकि आमतौर पर यह गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए ज्यादा अच्छा नहीं माना जाता। यह समय स्वास्थ्य के दृष्टि से कुछ मुश्किल ला सकता है, खासकर बुखार, एसिडिटी या पित्त संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं। इस समय कामकाज में कठिनाइयां सामने आएंगी, लेकिन शांति के साथ काम करने से काम संपन्न हो जाएंगे। संबंधियों से विवाद न हो इसका ध्यान रखें।
धनु राशि
आपकी राशि धनु है तो सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए अच्छा नहीं है। इस समय धनु राशि वालों को भाग्य कम ही साथ देगा। इससे आपको कड़ी मेहनत करनी होगी और दूर की यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। इस समय गैर जरूरी यात्रा से बचें इसी में भलाई है। यथा संभव खर्च को रोकने की कोशिश करें और शासन-प्रशासन से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। वरिष्ठों और प्रतिष्ठित लोगों का सम्मान करेंगे तो मुश्किल नहीं आएगी, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन राशि
आपकी राशि मीन है तो सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश अच्छा नहीं है। इस समय आप भाग्य के भरोसे न बैठें अपनी मेहनत करते रहें। अपने अनुभव पर भरोसा करें और समझदारी से काम करते रहें। इस समय किसी तरह की कठिनाई होने पर पिता या पिता तुल्य अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे तो लाभ होगा। इस दौरान असफलताओं के मिलने की स्थिति में खींझना या चिड़चिड़ा हो जाना ठीक नहीं रहेगा। इसलिए शांत चित्त रहकर ईश्वर पर भरोसा रखें शुभफल मिलेगा। ऐसा करने से आप चुनौतियों का समाधान निकालने में सफल होंगे। आगे आने वाले समय में नुकसान की भरपाई भी कर सकेंगे।
Updated on:
24 Nov 2023 04:08 pm
Published on:
24 Nov 2023 04:07 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
