6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

30 नवंबर से तुला राशि में होगी बड़ी हलचल, शुक्र इन छह राशियों पर डालेंगे प्रभाव

big movement in Libra सुख समृद्धि प्रदाता शुक्र देव 30 नवंबर को कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल बदलने को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। तुला राशि में शुक्र के प्रवेश करने से बड़ी हलचल के योग बन रहे हैं। शुक्र के तुला राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों पर भी विशेष प्रभाव रहेगा।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Nov 23, 2023

rashiparivartan_tula_1.jpg

शुक्र का राशि परिवर्तन तुला राशि में और प्रभाव

वृषभ राशि
आपकी राशि वृषभ है तो आत्मविश्वास तो लबरेज हो जाएंगे, हालांकि मन अशांत हो सकता है। मानसिक तनाव से बचें। कारोबार में कठिनाई आ सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन राशि
मन प्रसन्न रहेगा। कला और संगीत के प्रति रूझान बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि
मन परेशान रहेगा, आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। धन की प्राप्ति भी हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः Kark Rashifal December 2023: कर्क राशि वालों के लिए सौगात ला रहा दिसंबर, स्टूडेंट्स को मिलेगी सफलता

सिंह राशि
मन प्रसन्न रहेगा, आपमें आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि
मन में निराशा और असंतोष हो सकता है। क्रोध के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि
मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। संपत्ति से आय के साधन बनेंगे।

वृश्चिक राशि
कला या संगीत के प्रति रूझान बढ़ सकता है। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। लेकिन आत्मसंयत रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।