29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वृश्चिक राशि में परिवर्तन चमकाने वाला है इनकी किस्मत, जानें किसका होगा भाग्योदय

change in Scorpio वृश्चिक राशि में एक बड़े ग्रह का प्रवेश हाल ही में हुआ है। यह राशि परिवर्तन कुछ राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ है। इस राशि परिवर्तन से कुछ राशियों के लोगों की किस्मत चमकने वाली है। आइये जानते हैं कि इस बड़े ग्रह गोचर से किसका भाग्योदय होने वाला है..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 23 Nov 2023, 9:37 PM IST

sun_in_scorpio.jpg

वृश्चिक राशि में सूर्य गोचर किसका भाग्योदय करेगा

सबसे बड़े ग्रह ने किया मंगल की राशि में प्रवेश
ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है और ग्रहों के सेनापति मंगल की राशि वृश्चिक है। अब एक हफ्ते पहले ग्रहों के राजा सूर्य ने 17 नवंबर 2023 को वृश्चिक राशि में गोचर किया है। अब 16 दिसंबर 2023 तक सूर्य वृश्चिक राशि में रहेंगे। इस बीच इन राशियों का भाग्योदय होगा..

मिथुन राशि
आपकी राशि मिथुन है तो वृश्चिक राशि में सूर्य गोचर आपको अच्छा परिणाम देगा। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप हर काम अच्छे से कर सकेंगे। पिछले दिनों यदि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रहीं हैं तो अब इसमें सुधार दिखेगा। इस समय आप अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर परिणाम देंगे। शासन-प्रशासन से जुड़े मामले भी आपके अनुकूल होंगे। वरिष्ठों तथा प्रभावशाली लोगों के साथ आपका जुड़ाव संभव होगा और इससे आपको लाभ और सम्मान मिलेगा।

कन्या राशि
आपकी राशि कन्या है तो सूर्य का वृश्चिक राशि में होना आपके लिए अच्छा है। यदि आप दूर के स्थान से जुड़े काम करते हैं तो इसमें आपको लाभ होगा। इस समय यात्रा फायदेमंद रहेगी। इस समय आपका आत्मविश्वास अधिकांश मामलों में सफलता दिलाएगा। आपको सहयोगियों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा होगा। शासन-प्रशासन से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। प्रतिस्पर्धियों से आगे रहेंगे। पद-प्रतिष्ठा और सम्मान भी इस समय आपको मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः 30 नवंबर से तुला राशि में होगी बड़ी हलचल, शुक्र इन छह राशियों पर डालेंगे प्रभाव

मकर राशि
आपकी राशि मकर है तो सूर्य का गोचर आपको अच्छा परिणाम देगा। इस समय आपको अप्रत्याशित रूप से धन मिल सकता है। लंबे समय से रूके कार्य पूरे हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में सूर्य का राशि परिवर्तन अनुकूल है। इस समय पद-प्रतिष्ठा मिलेगी और पिता से जुड़े मामलों में भी अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य यदि पिछले दिनों प्रतिकूल रहा है तो सूर्य का गोचर आपकी सेहत में सुधार कराएगा।

कुंभ राशि
आपकी राशि कुंभ है तो सूर्य का मंगल की राशि वृश्चिक में गोचर आपके लिए अच्छा है। इस समय आपको पद प्रतिष्ठा मिल सकती है। बेरोजगार हैं तो आपके रोजगार की तलाश पूरी हो सकती है। इस समय साझेदारी में कोई काम करेंगे तो उसमें शुभ फल मिलेगा। किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। शासन-प्रशासन से जुड़े लोगों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। प्रतिष्ठित लोगों से नजदीकी बढ़ेगी। इनके सहयोग से आपके काम पूरे होंगे।

ये भी पढ़ेंः Masik Rashifal Singh December: दिसंबर में सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति रहेगी अच्छी, पारिवारिक जीवन में रखना होगा धैर्य