29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Masik Rashifal Singh December: दिसंबर में सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति रहेगी अच्छी, पारिवारिक जीवन में रखना होगा धैर्य

Masik Rashifal Singh December सिंह राशि वालों के लिए दिसंबर कैसा रहेगा, यह आपके मन में आ रहा होगा। इन सब सवालों का जवाब है दिसंबर राशिफल कर्क में.. इसमें आप जान सकते हैं कि व्यापार और नौकरी में उन्नति होगी या नहीं, कोई चुनौती तो नहीं आएगी, इन सभी सवालों का जवाब है दिसंबर मासिक राशिफल में..।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 22 Nov 2023, 6:05 PM IST

masik_rashifal_singh.jpg

सिंह राशि मासिक राशिफल दिसंबर 2023

सिंह मासिक राशिफल पारिवारिक जीवन
आपकी राशि सिंह है तो इस महीने आपका पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। हालांकि आपको अपनी माता का पूरा साथ मिलेगा और उनका आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। हालांकि परिवार के किसी सदस्य के साथ तीखी नोकझोंक हो सकती है, जिससे मन कुंठित हो सकता है। आपके भाई-बहन आपसे किसी चीज की अपेक्षा रखेंगे लेकिन आपका ध्यान उस ओर नहीं होगा। यदि कुछ समय से आप नया घर लेने की सोच रहे हैं तो इस महीने भी आपकी कामना पूरी नहीं होने वाली। हालांकि इसके बाद का समय आपके अनुकूल हो सकता है।

दिसंबर राशिफल व्यापार और नौकरी
आपकी राशि सिंह है तो आर्थिक लिहाज से यह महीना शुभ है। इस महीने आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। यदि आपने किसी क्षेत्र में निवेश किया हुआ है तो इसमें लाभ मिलेगा। इस समय रूका हुआ धन भी वापस आएगा। व्यापारियों के लिए इस माह कई नए समझौते होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने शत्रुओं पर विजय मिलेगी और ऑफिस में कद बढ़ेगा। इस दौरान सभी आपसे प्रसन्न रहेंगे। इस समय पदोन्नति भी हो सकती है। सभी के साथ अपने व्यवहार को नम्र रखें।

मासिक राशिफल दिसंबर शिक्षा और करियर
आपकी राशि सिंह है तो दिसंबर में आपका भाग्य साथ देगा और कम मेहनत में ही बड़ी सफलता हाथ लगेगी। किसी मित्र के साथ झगड़ा हो सकता है, जिससे छवि नकारात्मक बन सकती है। इसलिए किसी से व्यर्थ वाद-विवाद न करें और सभी का उचित सम्मान करें। कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों को मार्गदर्शन मिलेगा जो भविष्य को उज्ज्वल बनाने में योगदान देगा। यदि आप सरकारी नौकरी की किसी परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं तो इस माह उसमें सफलता मिलेगी, जिससे मन खुश होगा। किसी भी शुभ कार्य की सूचना सार्वजानिक करने से पहले भगवान हनुमान का नाम अवश्य लें।

ये भी पढ़ेंः Kark Rashifal December 2023: कर्क राशि वालों के लिए सौगात ला रहा दिसंबर, स्टूडेंट्स को मिलेगी सफलता

प्रेम जीवन राशिफल
आपकी राशि सिंह है तो दिसंबर में आपकी जीवनसाथी से अनबन सुलझ जाएगी। इससे दोनों के बीच आपसी समझ और बढ़ेगी। आप दोनों का मन इस माह खुश रहेगा और दोनों एक-दूसरे के लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करेंगे। यदि आप सिंगल हैं और जीवनसाथी की तलाश में हैं तो इस माह किसी का मन आ सकता है। लेकिन वे आपके कहने में हिचकिचाएंगे। ऐसे में अपने चारों ओर नजर रखें और किसी को भी कटु वचन न बोलें। विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों की बात बन सकती है।

स्वास्थ्य राशिफल
आपकी राशि सिंह है और लंबे समय से किसी बीमारी से ग्रस्त हैं तो इस माह सचेत रहें और समय-समय पर चेक अप कराएं। दिसंबर की शुरुआत स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छी नहीं है और आप किसी गंभीर बीमारी की गिरफ्त में आ सकते हैं। मानसिक रूप से आप संतुलित रहेंगे और कोई समस्या नहीं होगी। दिसंबर के तीसरे सप्ताह में काम का बोझ बढ़ सकता है। ऐसे में आपको अपने जीवन में और काम में संतुलन बनाना होगा वर्ना उठापठक की स्थिति बनी रहेगी।

लकी नंबर और रंग
आपकी राशि सिंह है तो दिसंबर में आपका शुभ अंक 8 और शुभ रंग ग्रे रहेगा। इस महीने इन दोनों चीजों का ध्यान रखने पर सिंह राशि वालों को काफी सहूलियत होगी और जीवन में मुश्किलें नहीं आएंगी।

ये भी पढ़ेंः December Masik Rashifal Mithun: इस महीने नौकरी में अवसर पर राजनीति में निराशा, जानें और किसे मिलेगी दिसंबर में खुशखबरी