12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sun Transit in Taurus ; आज से बदल जाएंगे इनके दिन, 14 जून तक सूर्य देव चमकाएंगे इन राशियों की किस्मत, हर काम होगा सफल

Sun transit in Taurus: vrishabh sankranti will shine the luck of these: आपको बता दें कि सूर्य देव हर महीने यानी 30 दिन में अपनी राशि में परिवर्तन करते हैं। उनके राशि परिवर्तन से संक्रांति काल की स्थिति बनती है। इस बार सूर्य देव ने वृषभ राशि में प्रवेश किया है। यानी सूर्य देव ने वृषभ संक्रांति बनाई है। इसका सीधा सा अर्थ है कि जब-जब सूर्य किसी राशि में जाते हैं तो यह समय उसी राशि के नाम की संक्रांति से जाना जाता है।

2 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

May 11, 2023

sun_transit_in_taurus_vrishab_sankranti_se_surya_ki_tarah_chamkega_in_rashiyon_ka_bhagya.jpg

Sun transit in Taurus: vrishabh sankranti will shine the luck of these: नवग्रहों के राजा सूर्य को आत्मा का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का विशेष और महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। इसीलिए सूर्य का राशि परिवर्तन भी एक बड़ा राशि परिवर्तन माना जाता है। आपको बता दें कि सूर्य देव हर महीने यानी 30 दिन में अपनी राशि में परिवर्तन करते हैं। उनके राशि परिवर्तन से संक्रांति काल की स्थिति बनती है। इस बार सूर्य देव ने वृषभ राशि में प्रवेश किया है। यानी सूर्य देव ने वृषभ संक्रांति बनाई है। इसका सीधा सा अर्थ है कि जब-जब सूर्य किसी राशि में जाते हैं तो यह समय उसी राशि के नाम की संक्रांति से जाना जाता है। इस तरह सूर्य देव साल भर में 12 संक्रांतियां बनाते हैं। सूर्य वृषभ राशि में पूरे 1 साल बाद आए हैं। सूर्य को सिंह राशि का स्वामित्व प्राप्त है। मेष राशि सूर्य की उच्च राशि है, वहीं तुला राशि सूर्य देव की नीच राशि है। सूर्य 15 मई 2023 की सुबह 11 बजकर 32 मिनट पर मेष राशि छोड़कर वृषभ राशि में प्रवेश किया है। इसका सीधा असर राशि चक्र की सभ 12 राशियों पर पड़ेगा। लेकिन राशि चक्र की 4 राशियां ऐसी हैं, जिन पर वृषभ संक्रांति का सबसे शुभ और सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। यह कहा जा सकता है कि इन राशियों की किस्मत सूर्य की तरह चमकने जा रही है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा से जानें किन राशियों की किस्मत चमकने जा रही है...

कर्क
कर्क राशि के लोगों के लिए सूर्य का वृषभ राशि में आना बेहद शुभ फलदायी रहने वाला है। आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। अटके हुए काम जल्द पूरे होंगे। धन लाभ के अच्छे संकेत हैं। नौकरी करने वाले लोगों को नए और बेहतर अवसर मिल सकते हैं। इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

सिंह
आपकी राशि से सूर्य का गोचर इस महीने दसवें भाव में होने जा रहा है। यह गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सफलता का ग्राफ तेजी से ऊपर चढ़ेगा। करियर में अच्छे मौके और बिजनेस में कई गुना मुनाफा होने के संकेत मिल रहे हैं। इस अवधि में आपकी सेहत अच्छी रहेगी समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा।

कन्या
आपकी कुंडली के 9वें भाव में सूर्य का गोचर होगा। कुंडला का 9वां भाव धर्म और अध्यात्म का माना जाता है। ऐसे में धार्मिक चीजों में आपका रुझान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में बेहतर अवसर मिलेंगे। धन लाभ होगा। किसी के साथ वाद-विवाद चल रहा है, तो समय रहते इससे मुक्ति मिल जाएगी।

मकर
सूर्य का गोचर आपकी कुंडली के पांचवें भाव में हो रहा है। इसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। नौकरी करने वालों के लिए भी एक माह की यह अवधि अनुकूल रहने वाली है। सफलता के योग हैं। शुभ समाचार मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यश और कीर्ति में भी वृद्धि होगी। सेहत में सुधार होगा।

ये भी पढ़ें: Mangal gochar 2023: दरिद्र योग से इन राशियों को 52 दिन तक आर्थिक तंगी में गुजारने होंगे दिन, लेना पड़ सकता है कर्ज भी