9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Surya Gochar 2024: आज से ग्रहों के राजा की बदली चाल, वृषभ समेत 4 राशियों के लोग बनेंगे धनवान

Surya gochar financial horoscope : सूर्य राशि परिवर्तन 14 मार्च 2024 को हो रहा है। इससे 4 राशियों के लोगों को बड़ा लाभ होगा, मीन संक्रांति से इन राशियों के लोगों की इस समय अच्छी आमदनी होने से इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी। आइये जानते हैं कौन हैं वे लकी राशियां...जिन्हें सूर्य गोचर (sun transit) से बड़ा लाभ होगा।

3 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Mar 13, 2024

surya_gochar_2024_financial_horoscope.jpg

सूर्य राशि परिवर्तन से चार राशियों के लोग बनेंगे धनवान

Surya Gochar Financial Horoscope 2024 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राज सूर्य हर राशि में एक महीने भ्रमण करते हैं। इसके बाद राशि बदलकर अगली राशि में प्रवेश कर जाते हैं। इस तरह 12 राशियों में से प्रत्येक में वो एक साल बाद पहुंचते हैं। इस समय सूर्य शनि की राशि कुंभ में गोचर कर रहे हैं। 14 मार्च 2024 को सूर्य राशि परिवर्तन कर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। यह मीन संक्रांति यानी सूर्य गोचर आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है। आइये जानते हैं सूर्य राशि परिवर्तन किसे धनवान बनाएगा।

मीन राशि में कब होगा सूर्य का राशि परिवर्तन
सूर्य का मीन राशि में गोचर 14 मार्च 2024 को दोपहर 12.46 बजे होगा। यहां सूर्य नारायण एक महीने तक यानी 13 अप्रैल 2024 तक भ्रमण करेंगे और कई राशि के लोगों को बेहदे शुभ फल देंगे।


वृषभ राशि पर सूर्य राशि परिवर्तन का बड़ा प्रभाव पर देखने को मिलेगा। मार्च में सूर्य गोचर प्रभाव के कारण आप समान सोच वाले लोगों से मिल सकते हैं। इस दौरान आप कई लोगों के आसपास रहेंगे और सामाजिकता बढ़ेगी। आप ऐसे संबंध बनाने में सफल होंगे जो आपको करियर में आगे बढ़ने में मदद करेंगे। आप किसी ऐसे व्यक्ति से भी मिल सकते हैं जिसके साथ आप व्यक्तिगत रूप से भी जुड़ पाएंगे। यदि वेतन वृद्धि लंबे समय से पेंडिंग है तो आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। आपको अचानक लाभ हो सकता है। निजी जीवन में वृषभ राशि वाले पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने के बाद आप गलतफहमी का भी शिकार हो सकते हैं। लेकिन शांत होकर बातचीत करने से मुद्दों का समाधान करने में सफल होंगे। माता-पिता अपने बच्चों के साथ कनेक्ट नहीं कर पाएंगे। जीवन के कुछ क्षेत्रों के बारे में आपके राय और विचार मेल नहीं खाएंगे। यह बहस का मुद्दा भी बन सकता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ेंः Surya Rashi Parivartan Career: सूर्य राशि परिवर्तन का आपके करियर पर क्या होगा असर, जानिए किन राशियों को मिलेगा सबसे अधिक लाभ


सूर्य नारायण सिंह राशि के स्वामी हैं। अब सूर्य का मीन राशि में गोचर आपके व्यवहार को प्रभावित कर सकता है। आप खुद को समझने के लिए आध्यात्मिकता का सहारा लेंगे और एकांत का रूझान बढ़ सकता है। इस समय ज्योतिष और मनोविज्ञान आदि विषयों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। कार्यस्थल पर आप अपने काम और करियर को लेकर गंभीर रहेंगे। इस अवधि में आप आमदनी का नया स्तोत्र तलाश सकते हैं। इससे वित्तीय स्थिरता आएगी। सूर्य के मीन राशि में भ्रमण के दौरान विरासत और पैतृक संपत्ति के विषय पर चर्चा हो सकती है। इसे लेकर घर-परिवार में बहस हो सकती है। इस समय ससुराल पक्ष के कारण आपको वैवाहिक जीवन में कम ही सुख मिलेगा। पार्टनर का सहयोग भी कम मिलेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

ये भी पढ़ेंःKharmas 2024: कल से शुरू हो रहा साल 2024 का पहला खरमास, बंद हो जाएंगे ये काम पर पूजा पाठ से मिलेगा बड़ा लाभ


धनु राशि वाले अपनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, अपनी सांस्कृतिक जड़ों और विरासत के बारे में जानेंगे। अपने गांव या जन्मस्थान की यात्रा भी कर सकते हैं। इस समय आप अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ फिर से जुड़ सकते हैं। परिवार के भीतर घर को फिर से सजाने या संपत्ति में निवेश करने को लेकर भी चर्चा हो सकती है। भविष्य की योजनाओं के लिए ऊर्जा और उत्साह से भरे होंगे। लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो अगले तीस दिन के भीतर मनोकामना पूरी हो सकती है। परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को ध्यान केंद्रित करने में आसानी होगी और परीक्षा देने वालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा समय बिताएंगे। सिंगल अपने पार्टनर को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। साथ ही पार्टनर से अपने परिवार और रिश्तेदारों के बारे में बातचीत कर सकते हैं। इससे रिश्ता मजबूत होगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

ये भी पढ़ेंः Monthly Horoscope पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


सूर्य गोचर कुंभ राशि वालों को धनवान बनाएगा। इस समय कुंभ राशि वाले सकारात्मक रहेंगे, और बात में दम रहेगा। आसानी से दूसरों को राजी कर लेंगे। इस समय इंक्रीमेंट मिल सकता है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अगले तीस दिन आप आय के नए स्रोत खोज सकते हैं। निजी क्षेत्र की नौकरी में मालिक से असहमति हो सकती है। आपके शत्रु इस बात का फायदा उठा सकते हैं और कलीग्स के बीच प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस समय आपको लचीला बनना होगा। इस समय निवेश के बारे में विशेषज्ञों से बात करें। अपने निजी जीवन में आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमांस से भरा अच्छा समय बिताएंगे। ससुराल वालों से संबंध सुधरेंगे, जिससे वैवाहिक जीवन में खुशी आएगी। कुंभ राशि वाले लोग अपने ससुराल वालों के साथ यात्रा पर भी जा सकते हैं। सिंगल लोग इस दौरान विवाह के बारे में भी सोच सकते हैं। आपका एनर्जी लेवल ठीक रहेगा और आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।