Surya rashi parivartan June 2021: सूर्य कर रहे हैं राशि परिवर्तन, जानें किन राशियों के लिए रहेगा विशेष

इसे हिंदू कलैंडर में मिथुन संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है...

6 min read
Jun 12, 2021
surya ka rashi parivartan in mithun 2021

ग्रहों की दशाओं और दिशाओं में लगातार हो रहे परिवर्तनों के बीच सूर्यदेव एक बार फिर अपनी राशि में परिवर्तन करने जा रहे हैं। दरअसल 10 जून 2021 को लगे Solar Eclipse के ठीक 5 दिन बाद यानि 15 जून 2021 को सूर्य देव राशि परिवर्तन करते हुए मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। Surya के मिथुन में इस राशि परिवर्तन को हिंदू कलैंडर में मिथुन संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है।

जानकारो के अनुसार बुध के वृषभ राशि में Gochar के बाद अब ग्रहों के राजा सूर्यदेव एक बार फिर परिवर्तन करते हुए मंगलवार,15 जून 2021 को सुबह 5:49 बजे वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वे यहां शुक्रवार 16 जुलाई 2021 को शाम 4:41 बजे तक इसी स्थित रहेंगे।

जिसके बाद वे Moon के स्वामित्व वाली अपनी नीच की राशि कर्क में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य देव के मिथुन में इस राशि परिवर्तन का शुभ-अशुभ असर सभी 12 Rashi पर पड़ेगा, लेकिन कुछ विशेष राशियों पर सूर्य देव का राशि परिवर्तन अच्छे प्रभाव डालेगा।

ज्योतिष में Suryadev को ग्रहों का राजा माना गया है। वहीं जातक की कुंडली में यह मान-सम्मान व अपमान के साथ ही नेतृत्वकर्ता, उच्च पद, सरकारी जॉब आदि के कारक माने गए हैं।

Effects on all 12 Zodiac Signs : सभी 12 राशियों पर असर...

1. मेष राशि:
इस समय सूर्य आपकी राशि से तृतीय भाव यानि पराक्रम भाव में गोचर करेगा। इसके प्रभाव से जहां एक ओर आपकी प्रशासनिक और नेतृत्व करने की क्षमता में सुधार आएगा।

वहीं आय में सुधार की संभावना के बीच इस दौरान इस राशि के कारोबारी जातकों को छोटी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जिसमें इनको लाभ मिल सकता है। इसके अलावा इस समय भाई बहनों से किसी कारणवश थोड़े बहुत मतभेद के बीच पिता से रिश्ते सुधरेंगे, साथ ही बच्चों की शिक्षा को लेकर भी आप चिंतित रह सकते हैं।

उपाय:सूर्य देव को हर रोज नमस्कार करने के साथ ही भगवान शिव की पूजा करें हैं।


2. वृषभ राशि :
इस समय सूर्य आपकी राशि से द्वितीय भाव यानि धन व वाणी भाव में गोचर करेगा। ऐसे में इस दौरान आपको वाणी पर संयम रखते हुए वाद विवाद से बचना होगा। इस दौरान आप कुछ जगह निवेश भी कर सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।

जबकि इस समय आपका खर्चा भी कुछ ज्यादा हो सकता है। इस समय नौकरी पेशा जातकों को उच्च अधिकारियों से सम्मान और सहयोग प्राप्त हो सकता है, वहीं कारोबारी जातक इस समय किसी समझौते या डील से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

उपाय:हर रोज आदित्य ह्दय स्तोत्रम या गायत्री मंत्र का पाठ करें।

3. मिथुन राशि:
सूर्य इस समय आपकी ही राशि यानि आपके लग्न भाव में गोचर करेगा। इस गोचर के दौरान आपको अपने धन व सेहत का खास ख्याल रखना होगा। वहीं सीनियर्स के सहयोग से प्रमोशन के साथ कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ने की संभावना है। कारोबारी जातकों के लिए ये गोचर अनुकूल रहेगा। वहीं फैसलों को लेकर इस समय आपको बेहद सतर्क रहना होगा।

उपाय:'राम रक्षा स्तोत्र' का हर रोज पाठ करें।

4. कर्क राशि:
इस समय सूर्य आपकी राशि से द्वादश भाव यानि व्यय भाव में गोचर करेगा। इस समय आपको विदेशी संबंधों से लाभ हो सकता है। साथ ही खर्चों में वृद्धि की संभावना के बीच कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का भी अंदेशा है।

IMAGE CREDIT: https://www.patrika.com/dharma-karma/mahesh-navmi-on-19-june-2021-6890230/

इस समय अत्यधिक निवेश से बचते हुए किसी पर भी जरूरत से ज्यादा विश्वास न करें। वहीं इस राशि के प्रौढ व वृद्ध जातकों को इस समय कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है।

उपाय:देवी दुर्गा के "मां गौरी" रूप की पूजा करें।

5. सिंह राशि:
इस समय सूर्य आपकी राशि से एकादश भाव यानि आय भाव में विराजमान होगा। प्रेम संबंधी मामलों में निराशा के बीच आपको कोई बड़ा लाभ हो सकता है। नौकरी पेशा जातकों को प्रमोशन और कारोबारी जातकों को इच्छा की पूर्ति यानि कोई जोरदार सफलता मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा इस समय आपके लंबे समय से अटके हुए कार्य पूर्ण होने और धन अर्जन के नए मार्ग खुलने की आशा है। इस दौरान इस राशि के कुछ जातकों को बड़ा लाभ हो सकता है। लेकिन, स्वास्थ्य को लेकर खास ध्यान रखना होगा।

उपाय:हर रोज सूर्य देव को जल चढ़ाएं और सूर्य नमस्कार करें।


6. कन्या राशि :
इस समय सूर्य आपकी राशि से दशम भाव यानि कर्म भाव में गोचर करेगा। सूर्य इस समय दिगबली अवस्था में होकर आपके कॅरियर को जबरदस्त उछाल देता दिख रहा है। जिससे आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। वहीं कारोबारी जातक भी इस समय अच्छा लाभ कमाएंगे और ख्याति प्राप्त करेंगे।

https://www.patrika.com/religion-news/june-2021-me-kon-kon-si-ekadashi-hain-or-nirjala-ekadashi-kab-hai-6868967/ IMAGE CREDIT: https://www.patrika.com/religion-news/june-2021-me-kon-kon-si-ekadashi-hain-or-nirjala-ekadashi-kab-hai-6868967/

वहीं बेरोजगारों को इस दौरान रोजगार प्राप्ति के आसार हैं। पिता के पूर्ण सहयोग के बीच आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा, सबसे ज्यादा खतरा वायरल इन्फेक्शन का रहेगा। इस दौरान कई अवसर मिल सकते हैं।

लेकिन निजी जीवन की दिक्कतें आपको परेशान में डाल सकती है, जिसके कारण आप असहज महसूस कर सकते हैं।

उपाय:श्री गणेश की पूजा करें।

7. तुला राशि :
इस समय सूर्य आपकी राशि से नवम भाव यानि भाग्य के भाव में गोचर करेगा। इस समय लगातार मेहनत के चलते आपकी आमदनी में धीरे-धीरे सुधार होता जाएगा। इस समय कोई भी फैसला सोच-समझकर करें। तरक्की की संभावना के बीच इस समय स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति सतर्क रहना होगा। वहीं इस समय आपकी पिता तुल्य लोगों से नोक-झोंक भी हो सकती है। वहीं लक्ष्य प्राप्ति के लिए आपको जमकर मेहनत करनी होगी।

उपाय:तुलसी के पौधे की पूजा करने के साथ ही हर रोज उसमें जल भी डालें।

8. वृश्चिक राशि:
इस समय सूर्य आपकी राशि से अष्टम भाव यानि आयु भाव में गोचर करेगा। जिसके चलते कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव के बीच कई प्रकार की चिंताएं आपका तनाव बढ़ा सकती हैं। उचित होगा इस समय आप सिर्फ अपने काम से काम रखें।

https://www.patrika.com/dharma-karma/surya-dev-destroys-the-germs-of-disease-existing-in-the-body-6059224/ IMAGE CREDIT: https://www.patrika.com/dharma-karma/surya-dev-destroys-the-germs-of-disease-existing-in-the-body-6059224/

ससुराल पक्ष से तनाव संभव है। इस समय वाहन संभल कर चलाएं, वहीं ऊंचाई वाली जगहों व सड़क पर सतर्क रहें।

उपाय:किसी जानकार की सलाह पर अनामिका अंगुली में रूबी रत्न धारण करें।


9. धनु राशि
इस समय सूर्य आपकी राशि से सप्तम भाव यानि विवाह भाव में गोचर होगा। इस समय अविवाहितों के लिए विवाह में देरी और विवाहितों में अहम का टकराव रहने की संभावना है। वहीं आपमें से कुछ के कॅरियर में वृद्धि की आशा है। आपके क्रोध के चलते साझेदारी वाले व्यवसाय में दिक्कतें सामने आ सकती हैं।

उपाय:हर रोज भगवान सूर्य को जल चढ़ाएं। या घर में रुद्राभिषेक पूजा करवाएं।

10. मकर राशि:
इस समय सूर्य आपकी राशि से छठे भाव यानि शत्रु व रोग भाव में गोचर करेगा। इस समय आप कर्ज से मुक्ति के साथ ही शत्रुओं को परास्त करने में सफल होंगे। शारीरिक रूप से कुछ परेशान होने के बावजूद आप उससे बहुत जल्द निजाद पा लेंगे। कॅरियर को लेकर आपको जरूर कुछ विशेष प्रयास करने होंगे।

उपाय:पिता की सेवा करें, साथ ही रविवार के दिन बैल को गेहूं और गुड़ खिलाएं।

https://www.patrika.com/religion-news/rahu-good-and-bad-effects-on-india-this-year-2021-22-6764413/ IMAGE CREDIT: https://www.patrika.com/religion-news/rahu-good-and-bad-effects-on-india-this-year-2021-22-6764413/

11. कुंभ राशि :
इस समय सूर्य आपकी राशि से पंचम भाव यानि बुद्धि व पुत्र भाव में गोचर करेगा। इस समय निवेश लाभदायक व व्यवसाय में तरक्की की संभावना है। आय में वृद्धि होगी।स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होने के साथ ही आप इस समय खुश नजर आएंगे। इस दौरान अपनी संतान का विशेष ध्यान रखें। इस समय आप अपनी किसी पुरानी रुचि के कार्य को फिर से शुरू कर सकते हैं।

उपाय:हनुमान जी की पूजा करें।


12. मीन राशि :
इस समय सूर्य आपकी राशि से चतुर्थ भाव यानि सुख व माता भाव में गोचर करेगा। गोचर का अधिकांश समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। इस समय आपको धैर्य से काम करना होगा। किसी चिंता के चलते आपको सुख-सुविधाओं से दूर भी रहना पड़ सकता है।

माता के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा। आपकी कोशिशों का परिणाम आने में समय लगेगा। ध्यान रहे इस समय किसी भी प्रकार का नशा आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

उपाय:श्री रामरक्षा स्त्रोतम के अलावा हनुमानाष्टक का भी पाठ करें।

Also Read
View All

अगली खबर