Surya Uttarayan meaning: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवग्रहों के राजा सूर्य हर महीने अपनी राशि बदलते हैं, इस तरह साल के 12 महीने में वो राशि चक्र की परिक्रमा पूरी कर लेते हैं। वहीं सूर्य जब जिस राशि में प्रवेश करते हैं, वह दिन उसी नाम की संक्रांति के रूप में जाना जाता है। 14 जनवरी 2025 को सुबह सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं, इससे यह दिन मकर संक्रांति के रूप में जाना जाएगा।