
var anusar tilak
सोमवारः यह दिन भगवान शिव की पूजा को समर्पित है और इस वार का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। चंद्रमा मन का कारक है, मन को काबू में रखकर मष्तिष्क को शीतल और शांत बनाए रखने के लिए सफेद चंदन का तिलक लगाना चाहिए। इस दिन विभूति या भस्म भी लगा सकते हैं।
मंगलवारः इसे हनुमानजी का दिन माना जाता है। इस दिन का स्वामी मंगल ग्रह है, जो लाल रंग का प्रतिनिधित्व करता है। इस दिन लाल चंदन या चमेली के तेल में घुले तिलक को लगाने से ऊर्जा और कार्यक्षमता का विकास होता है। इससे मन की निराशा दूर होती है और दिन शुभ बनता है।
बुधवारः यह दिन भगवान गणेश के साथ माता दुर्गा का भी दिन है। इस दिन का स्वामी ग्रह बुध है। इस दिन सूखे सिंदूर का तिलक लगाना चाहिए। इससे बौद्धिक क्षमता बढ़ती है।
गुरुवारः बृहस्पतिवार देवताओं के गुरु ऋषि बृहस्पति का दिन माना जाता है। इस दिन के खास देवता हैं ब्रह्मा और इस दिन का स्वामी ग्रह है बृहस्पति। गुरु को पीला या सफेद रंग मिश्रित पीला रंग प्रिय है। इस दिन सफेद चंदन की लकड़ी को घिसकर, इसमें केसर मिलाकर लेप को माथे पर लगाना चाहिए। इस दिन हल्दी या गोरोचन का भी तिलक लगा सकते हैं। इससे मन में पवित्र और सकारात्मक विचार आते हैं। अच्छे विचार आएंगे तो दिन अच्छा होगा और आर्थिक परेशानी हल होगी।
शुक्रवारः यह दिन माता लक्ष्मी का दिन होता है। इस दिन के स्वामी ग्रह है शुक्र, जो दैत्यों के गुरु भी हैं। इस दिन लाल चंदन का तिलक लगाने से तनाव दूर होता है और सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। इस दिन सिंदूर भी तिलक के रूप में लगा सकते हैं।
शनिवारः इस दिन को भैरव, शनि और यमराज का दिन माना जाता है। इस दिन के स्वामी ग्रह हैं शनि। शनिवार के दिन भभूत, भस्म और लाल चंदन का तिलक लगाना चाहिए। जिससे भैरव महाराज प्रसन्न होते हैं और किसी प्रकार का नुकसान नहीं होने देते।
रविवारः यह दिन भगवान सूर्य और भगवान विष्णु का दिन है। इस दिन के स्वामी ग्रह हैं, ग्रहों के राजा सूर्य। इस दिन लाल चंदन या हरि चंदन का तिलक लगाएं। इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होगी, समाज में मान सम्मान बढ़ेगा और निर्भय रहेंगे।
Updated on:
01 Apr 2023 08:00 pm
Published on:
01 Apr 2023 07:57 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
