कब बनता है त्रिग्रही योग
वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब तीन अलग-अलग ग्रह एक ही राशि में प्रवेश करते हैं, तो त्रिग्रही योग का निर्माण होता है। यदि इन तीनों ग्रहों का एक-दूसरे से मैत्री संबंध है तो ये एक-दूसरे की ऊर्जा से सामंजस्य स्थापित करते हैं लेकिन अगर इन ग्रहों के बीच शत्रुता का संबंध है तो इसका लोगों पर नकारात्मक असर देखने को मिलता है। हाल ही में 27 दिसंबर को देव सेनापति मंगल में धनु राशि में प्रवेश किया है, यहां सूर्य पहले से ही उपस्थित थे और 7 जनवरी को बुध भी आ जाएंगे। इसके कारण यहां त्रिग्रही योग बनेगा तो आइये जानते हैं किन तीन राशियों को छप्पर फाड़ पैसा मिल सकता है।