
,,
भोपाल। साल का आखिरी त्योहार है क्रिसमस। इसके बाद लोग नये साल की खुशियां मनाने में जुट जाएंगे। क्रिसमस प्रभु यीशु के जन्म की खुशियोंं का त्योहार है। यानी न केवल खुश रहने बल्कि खुशियां बांटने वाला त्योहार है। क्रिसमस की रात को आप भी चाहें दूसरों के लिए या अपने लिए इस काम को बिना किसी को बताए चुपके से जरूर करें। ऐसा करने से आपका सोया भाग्य जाग जाएगा। धन आगमन में आने वाली बाधाएं भी दूर हो जाएंगी।
क्रिसमस ट्री लगाएं
वास्तु शास्त्र के मुताबिक क्रिसमस ट्री बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस त्योहार पर क्रिसमस ट्री घर में लगाने से परिवार के सदस्यों में प्रेम बढ़ता है। नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है।
जरूरतमंदों को करें दान
माना जाता है कि क्रिसमस की रात को गरीबों को भोजन कराएं। इससे ईश्वर की कृपा बनी रहती है। बच्चों को खाने की स्वादिष्ट चीजें, खिलौने, कपड़ों का दान करें। ऐसा करने से आपके कष्ट दूर होंगे। आपको खुशी महसूस होगी।
जलाएं मोमबत्ती
क्रिसमस की रात घर में नारंगी रंग की मोमबत्तियां जलाएं। ये नारंगी रंग की मोमबत्तियां सूर्य का प्रतिनिधित्व करती हैं। क्रिसमस का त्योहार इस साल रविवार के दिन मनाया जाएगा। इस रंग की मोमबत्तियां जलाने से मान-सम्मान बढ़ता है।
यह टिप भी करेगा कमाल
क्रिसमस ट्री पर लाल रंग के रिबन में तीन सिक्के बांधकर लटकाने से घर में धन की कमी नहीं होती है। घर में समृद्धि का आगमन होता है। उन्नति की राह खुल जाती है।
Published on:
23 Dec 2022 02:24 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
