27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Love Compatibility- सबसे अच्छा जीवन साथी आपके लिए कौन होगा? राशि के अनुसार ऐसे जानें

वैवाहिक जीवन सुख, शांति और खुशियों से भरा हो...

5 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Nov 05, 2022

life_partner_based_on_your_zodiac_sign.jpg

ज्योतिष को एक ऐसा विज्ञान माना जाता है, जिसकी मदद से न केवल भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में जाना जा सकता है, बल्कि अपना भविष्य किसके साथ अच्छा रहेगा इस संबंध में भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

इसी के चलते जातक ये आसानी से जान सकते हैं, कि आपके लिए कौन सबसे सबसे खास लाइफ पार्टनर है। इसके लिए आपको मुख्यरूप से सामने वाले की राशि का पता होना चाहिए। दरअसल अपने विवाह के लिए हर कोई उपयुक्त पार्टनर चाहता है। ऐसे में यदि आप किसी भी उत्तम जोड़ी को ढूंढना चाहते हैं तो आपके पास पार्टनर की राशि की जानकारी होनी चाहिए।

कारण ये है कि राशि के जरिए व्यक्ति की पर्सनालिटी, पसंद नापसंद आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ऐसे में जहां कुछ राशियों का मेल बहुत ही बढ़िया होने के साथ ही उनका वैवाहिक जीवन सुख, शांति और खुशियों से भरा होता है।

तो वहीं यदि कुंडलियों का मेल सही तरह से नहीं होता है तो दाम्पत्य जीवन में तनाव उत्पन्न होने की संभावना होती है। आपकी राशि के लिए कौन बेस्ट लाइफ पार्टनर है, इसके बारे में जानते हैं पंडित एके शुक्ला से...

बेस्ट लाइफ पार्टनर :Life Partner Based On Your Zodiac Sign
1) मेष राशि के लिए बेस्ट पार्टनर (Aries Love Compatibility):
राशि चक्र की पहली राशि मेष है। मेष राशि के जातक महत्वाकांक्षी, दृढ़निश्चयी होते हैं। वो जोखिम लेने वाले होने के चलते सुरक्षित खेलने में विश्वास नहीं करते हैं। प्रेम संबंधों में मेष राशि के जातक स्वयं पहल करते हैं। इन्हें बंधन में रहना पसंद नहीं होता है।
बेस्ट पार्टनर राशि : मिथुन राशि, सिंह राशि,तुला राशि, धनु राशि

2) वृषभ राशि के लिए बेस्ट पार्टनर (Taurus Love Compatibility):
राशि चक्र की दूसरी राशि वृषभ है। वृश्चिक राशि का मिलान इस राशि के जातकों के लिए बेहतरीन होता है। वृषभ राशि का स्‍वभाव बेहद शांत होता है, क्‍योंकि इनकी कुंडली में चंद्रमा की स्थिति अच्‍छी होती है। वहीं किस्‍मत के मामले में वृश्चिक राशि काफी लकी मानी जाती है। ऐसे में इनका दांपत्य जीवन काफी सुखी रहता है।

3) मिथुन राशि के लिए बेस्ट पार्टनर (Gemini Love Compatibility):
राशि चक्र की तीसरी राशि मिथुन है। इस राशि के जातकों के लिए वृषभ, तुला और सिंह राशि का पार्टनर चुनना शुभ माना जाता है। मिथुन राशि के जातक काफी चंचल स्‍वभाव के होते हैं। जबकि वृषभ, तुला और सिंह राशि के जातक काफी समझदार और सामंजस्‍य बिठाने में माहिर माने जाते हैं। ऐसे में इनकी मैरिड लाइफ अच्‍छी चलती है।

4) कर्क राशि के लिए बेस्ट पार्टनर (Cancer Love Compatibility):
राशि चक्र की चौथी राशि कर्क है। मधुर वाणी वाले इस राशि के जातकों को स्थितियों को संभालना आता है। लेकिन इनके सीधे-सादे व्‍यवहार का कई बार लोग गलत फायदा उठा लेते हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए सिंह, मेष और धनु राशि के पार्टनर बेस्‍ट माने जाते हैं।

Must Read- प्यार के लिए जान दे सकती हैं इस राशि की लड़कियां! जानिए क्या कहती है आपकी गर्लफ्रेंड की राशि

Must Read- ससुराल में इस अक्षर के नाम की लडकियां बरसाती हैं खूब धन-दौलत, किस्मत की धनी इन्हें मिलते हैं सारे सुख

Must Read- दिमाग से बहुत तेज होते हैं इन राशियों की लड़कियां और लड़के, जीवन भर रहता है इस चीज का प्रभाव

Must Read-इन राशियों की लड़कियां साबित होती हैं अच्छी साथी

5) सिंह राशि के लिए बेस्ट पार्टनर (Leo Love Compatibility):
राशि चक्र की पांचवी राशि सिंह है। काफी गुस्‍सैल स्‍वभाव के इस राशि के जातक होते हैं। लेकिन, ये जल्‍दी शांत भी हो जाते हैं। कई बार इनका क्षणिक क्रोध स्थितियां खराब भी कर सकता है। ऐसे में इन्‍हें बखूबी समझने वाला पार्टनर चाहिए होता है। ऐसे में इनके लिए कर्क, मेष, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के पार्टनर परफेक्‍ट होते हैं। ये इनकी जिंदगी में सुख-शांति लेकर आते हैं।

6) कन्या राशि के लिए बेस्ट पार्टनर (Virgo Love Compatibility):
राशि चक्र की छठी राशि कन्या है। इस राशि के जातकों का वृषभ राशि के पार्टनर के साथ गजब का सामंजस्‍य देखने को मिलता है। माना जाता है कि वृषभ राशि के पार्टनर कन्‍या राशि वालों का जीवन के हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं। ये एक-दूसरे से इमोशनली काफी अटैच होते हैं।

7) तुला राशि के लिए बेस्ट पार्टनर (Libra Love Compatibility):
राशि चक्र की सातवीं राशि तुला है। इनका स्‍वभाव काफी स्‍टेबल होने के चलते इन्‍हें हर पर‍िस्थिति से निपटना आता है। इनकी चाहत भी किसी ऐसे पार्टनर की होती है जो थोड़ा अलग हो, लेकिन इन्‍हें अपने जैसा लगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को मेष, मिथुन, कन्‍या और मकर राशि के साथ शादी करनी चाहिए। इस राशि के लोग तुला राशि के लिए भी भाग्यशाली साबित होते हैं।

8) वृश्चिक राशि के लिए बेस्ट पार्टनर (Scorpio Love Compatibility):
राशि चक्र की आंठवीं राशि वृश्चिक है। वृषभ, धनु और मीन राशि के पार्टनर इस राशि के जातकों के लिए बेहतर होते हैं। दरअसल वृश्चिक राशि के लोगों की कुंडली में चंद्रमा अशुभ होने के चलते इनमें आत्‍मव‍िश्‍वास जरा कम होता है, जबकि वृषभ राशि में चंद्रमा शुभ फलदायी होता है। ऐसे में इनका गजब का कैलकुलेशन बैठता है। इसके अलावा धनु और मीन राशि भी वृश्चिक के जातकों के लिए बेहतरीन पार्टनर साबित हो सकते हैं।

9) धनु राशि के लिए बेस्ट पार्टनर (Sagittarius Love Compatibility):
राशि चक्र की नौवीं राशि धनु है। व्‍यवहार काफी चंचल इस राशि के जातक हर बात को मजाक में लेते हैं। यहां तक की इनकी यही बात कई बार इन्‍हें बड़ी से बड़ी कामयाबी दिला देती है, तो कई जगहों पर यही व्‍यवहार परेशानी में भी डाल देता है। ऐसे में इस राशि के लिए सिंह और मेष राशि के पार्टनर बेस्‍ट कहे जाते हैं। कारण ये है कि यह राशियां सही-गलत के अनुसार ही व्‍यवहार करती हैं।

10) मकर राशि के लिए बेस्ट पार्टनर (Capricorn Love Compatibility):
राशि चक्र की दसवीं राशि मकर है। दर से काफी नम्र द‍िल होने के बावजूद इस राशि के जातकों का व्‍यवहार काफी कठोर होता है। लेकिन ये इसे कभी भी जाहिर नहीं करते। इनकी उम्‍मीद, बिना कहे ही इनके दिल की बात लोग समझ लें इसकी होती है। कब ये सच में नाराज हैं यह हर किसी के लिए समझना मुमक‍िन नहीं है। ऐसे में इस राशि के लिए कर्क, तुला और वृषभ राशि के पार्टनर बेस्‍ट हो सकते हैं। मुख्य रूप से मिथुन राशि के जातकों के साथ यह अच्‍छी तरह से निबाहते हैं।

11) कुंभ राशि के लिए बेस्ट पार्टनर(Aquarius Love Compatibility):
राशि चक्र की 11वीं राशि कुंभ है। हर पल एक समझदार और ईमानदारी पार्टनर की इन्हें जरूरत होती है। मन से इनके बहुत ही साफ होने से कई बार लोग इनका फायदा उठा लेते हैं। ऐसे में सिंह और वृषभ राशि के पार्टनर इनके लिए खास साबित होते हैं। इसका कारण यह है कि हालातों के साथ चलना इन्हें बखूबी आता है। माना जाता है कि कुंभ राशि वालों के ये पार्टनर हों तो तरक्‍की भी खूब करते हैं।

12) मीन राशि के लिए बेस्ट पार्टनर (Pisces Love Compatibility):
राशि चक्र की 12वीं और अंतिम राशि मीन है। समझदार और कला के प्रेमी होने के साथ ही इस राशि के जातक दूसरों की भावनाओं का भी सम्‍मान करने वाले भी होते हैं। मेष और वृश्चिक राशि के पार्टनर इनके लिए बेहतर होते हैं। मीन राशि के जातकों की यद‍ि इन राशि के जातकों से शादी हो तो माना जाता है कि इनकी मैर‍िड लाइफ काफी खुश रहती है। इसके अलावा अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए ये तरह-तरह के प्रयोग भी करते ही रहते हैं।