11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीएम जय प्रकाश सगर ने की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

डीएम जय प्रकाश सगर ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों का समय सीमा के अन्दर निस्तारण किया जाए।

2 min read
Google source verification
DM Jai Prakash Sagar review meeting in Auraiya UP Hindi News

डीएम ने की समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

औरैया. जिलाधिकारी जय प्रकाश सगर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में विकास कार्यों, निर्माण कार्यों और आरजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों से संबंधित एक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिसमें जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम विकास कार्यों से संबंधित अधिकारियों से जनपद मे चल रहे विकास कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि जनपद में विकास कार्यों की गति में तेजी लाई जाए।

उन्होंने चिकित्सा संबंधी समस्याओं के संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि जो चिकित्सक बिना किसी पूर्व सूचना के कई महीनों से अनुपस्थित चल रहे है उनके खिलाफ तत्काल शासन स्तर से कार्रवाई कराकर निलंबन की कार्रवायी करायी जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि बदलते हुए मौसम में अनेकों बीमारियां उत्पन्न होती है अतः इसके लिए सभी अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता की कमी नहीं होनी चाहिए। जो दवा अस्पतालों में उपलब्ध नहीं है उन दवाओं को उच्च स्तर से मंगाकर अस्पतालों को उपलब्ध कराया जाए जिससे किसी भी इमरजेंसी की समस्या का सामना ना करना पड़े। साथ ही सीएमओ से कहा कि स्वास्थ्य विभाग से संबंधित सभी एंबुलेंस समय से गन्तव्य स्थान पर पहुंचे तथा अपने अधीनस्थ सभी कर्मचारियों का वेतन समय से निकाला जाए व गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली सभी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाने हेतु एएनएम को निर्देशित करें कि वह गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी से पहले ही उसका खाता खुलवाएं तथा खाते को आधार कार्ड से लिंक कराएं। जिससे गर्भवती महिलाओं को योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द मिल सके।

उन्होंने बीएसए को निर्देश दिए की विद्यालयों में मिलने वाले मिड डे मील की गुणवत्ता की समय समय पर जांच कराये तथा विद्यालयों में उपस्थित होने वाले बच्चों की उपस्थिति एवं उस दिन दिये जाने वाले मिड डे मील की संख्या की एक सूची उपलब्ध कराएं एवं प्रधानाचार्य को निर्देशित करें कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराए जाने वाले स्वास्थ्य परीक्षण में शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति कराएं। छमाही परीक्षा होने से पूर्व सभी कमियों को पूरा कर लिया जाए। जिससे परीक्षा पर कोई असर ना पड़े।

उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कौन से देश यह कि वह छात्रवृत्ति हेतु आने वाले आवेदन का सत्यापन कार्य मे तेजी लाये। उन्होंने डीपीआरओ को निर्देश दिए की सरकारी हैंडपंप पर कोई भी समरसिबल नहीं लगना चाहिए और यदि कहीं भी ऐसा मामला हो तो तत्काल समरसेबल को हटवाया जाए। परियोजना निर्देशक डीआरडीओ को निर्देश दिए कि मनरेगा के द्वारा कार्य किये जाने वाले मजदूरों की मजदूरी का मस्टर रोल समय से फीड करे जिससे समय से भुगतान कराया जा सके। परियोजना अधिकारी डूडा को निर्देश दिए प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आने वाले आवेदन की जांच कराकर यह सुनिश्चित करे कि केवल पात्र व्यक्तियों का ही सूची में नाम होना चाहिए आपात्र व्यक्ति का नाम सूची में न हो।

वहीं एक्सईएन PWD को निर्देश दिए कि कार्य मे तेजी लाते हुऐ सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। एक्सियन विद्युत से कहा कि विद्युत आपूर्ति रोस्टर के अनुसार हो तथा जिन क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर व अन्य उपकरण खराब होने के कारण बदलने का कार्य चल रहा है वहा ध्यान रखा जाए कि स्थानीय लोगों को परेशानी ना हो। आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों के संबंध में बोलते हुए कहा कि पोर्टल पर आने वाले हर प्रकरण समय सीमा के अन्दर निस्तारित किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही ना बरती जाए अन्यथा संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सत्येंद्र नाथ चौधरी जिला विकास अधिकारी समस्त खंड विकास अधिकारी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी गण मौजूद रहे।