
फोटो सोर्स सीएम X
औरैया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने कृषि विश्वविद्यालय में बैठे कृषि वैज्ञानिकों को खेतों तक ले जाने का काम किया है।लखनऊ से उन्नाव, बांगरमऊ, कन्नौज, छिबरामऊ, कानपुर और औरैया में खड़ी लहलहाती फसलों को देखा है। पहले एक दो फसल तक किसान सीमित रह जाता था। अब तीसरी फसल मक्का की भी ले रहा है। जो एक संपूर्ण पौष्टिक आहार है। जिससे कई प्रकार से उपयोग किया जा रहा है। जल्द ही औरैया में मकई के लिए क्रय केंद्र बनाकर एमएसपी की घोषणा की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अजीतमल स्थित जनता महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे। इस मौके पर मक्का की खेती का हवाई सर्वेक्षण भी किया।
उत्तर प्रदेश के औरैया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले कभी औरैया से मेडिकल कॉलेज की मांग नहीं आई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जाएगा। जिसमें 250 करोड रुपए की लागत आएगी। इसके उद्घाटन में अगली बार जल्द औरैया आऊंगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने अक्रांताओं द्वारा तोड़े गए अधिकांश मंदिरों को दोबारा स्थापित किया। औरंगजेब द्वारा तोड़े गए काशी विश्वनाथ मंदिर का भी पुनरुद्धार अहिल्याबाई होल्कर ने कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों में महापुरुषों का अपमान किया गया है। अब औरैया विश्वविद्यालय लोकमाता अहिल्याबाई के नाम से जाना जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब अगर किसी ने बेटियों को छेड़ा तो अगले चौराहे पर यमराज से मुलाकात होगी। पिछली सरकारों में गुंडों माफियाओं को संरक्षण मिलता था। बेटियां और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। लेकिन अब अपराधियों में खौफ है। बोले यूपी में या तो अपराध होता नहीं है। अगर होता है तो कुछ ही देर में इसका अनावरण भी कर दिया जाता है।
औरैया के विकास के लिए कई घोषणाएं हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि औरैया को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने का काम प्रगति पर है। इसके साथ ही रिजर्व पुलिस लाइन की स्थापना के लिए 272 करोड़ रुपए, जिला न्यायालय के लिए 250 करोड़ रुपए, प्री प्राइमरी शिक्षा पर 24 करोड़ रुपए, कृषि विस्तार योजनाओं पर 3 करोड रुपए खर्च किए जाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में भ्रष्टाचार चरम पर था। युवाओं के लिए निकलने वाली भर्तियों पर चाचा भतीजे की जोड़ी की नजर लग जाती थी। भर्ती रद्द हो जाती थी। अब तक 2.16 लाख पुलिस कर्मियों, 1.60 लाख शिक्षकों की भर्ती हो चुकी है। प्रदेश में हुए निवेश के कारण 65 लाख युवाओं को रोजगार का अवसर मिला है। जबकि ओडीओपी के अंतर्गत दो करोड़ युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया है।
Updated on:
08 Jun 2025 06:56 pm
Published on:
08 Jun 2025 06:56 pm
