8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

दुखद: सेवानिवृत्ति के 2 साल पहले भारतीय सेना का जवान जम्मू में शहीद, घर में मचा कोहराम

Indian Army soldier martyred in Jammu औरैया के रहने वाले भारतीय सेवा के जवान जम्मू में शहीद हो गए। इसकी खबर मिलते ही गांव घर में कोहराम मच गया। आज शहीद का शव गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

2 min read
Google source verification

Indian Army soldier martyred in Jammu औरैया के रहने वाले भारतीय सेना के जवान संतोष यादव जम्मू में शहीद हो गए। इसकी जानकारी घरवालों को मिली तो कोहराम बच गया। आज शाहिद का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर शहीद अमर रहे के नारे लगे। सांसद जितेंद्र दोहरे और विधायक प्रदीप यादव ने भी श्रद्धांजलि दी। शहीद के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। शहीद संतोष यादव औरैया के बघईपुर खुमानपुरा के रहने वाले थे।

यह भी पढ़ें: आईटीआई का विबर्म और टीथर ड्रोन: लगाया गया हाई विजिबिलिटी कैमरा, सेना के लिए उपयोगी

उत्तर प्रदेश के औरैया के रहने वाले संतोष यादव ने 2002 में भारतीय सेना को ज्वाइन किया था। 2 साल बाद सेवानिवृत होने वाले थे। जम्मू में उनकी तैनाती थी। बीमारी के कारण संतोष यादव का निधन हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही घर में रोना पीटना मच गया। संतोष यादव अपने पीछे अपनी पत्नी मीना देवी, दो पुत्र शिवम और गोलू को छोड़ गए हैं।

गांव में शौक की लहर

संतोष यादव की निधन की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। जिससे शौक की लहर दौड़ गई। आज संतोष यादव का शव सम्मान के साथ सेना की गाड़ी में गांव पहुंचा। भरथना स्थित आवास पर पहुंचा शव पहुंचते ही रोना पीटना मच गया। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव खुमानपुरा बघेलपुर ले जाया गया।

सांसद विधायक ने दी श्रद्धांजलि

इसके पहले इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे और दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव ने भी पुष्प चक्र अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। अंतिम दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी। गॉड ऑफ़ ऑनर के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। संतोष यादव अमर रहे के नारे लगाते रहे।