10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटे ने पिता के सर पर मारा चकिया का पत्थर, हुई दर्दनाक मौत

Son hit his father on head with stone औरैया में पुत्र ने पिता की निर्मम हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।

2 min read
Google source verification
घटना के बाद परिवारीजनों में छाया मातम (फोटो सोर्स- 'X' वीडियो ग्रैब)

फोटो सोर्स- 'X' वीडियो ग्रैब)

Son hit his father on head with stone औरैया में बेटे ने 45 वर्षीय पिता के सर पर चकिया का पत्थर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घर वाले गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सौ सैय्या अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पिता की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में टीम लगाई गई है। घटना दिबियापुर थाना क्षेत्र का है।

औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र की घटना

उत्तर प्रदेश के औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बख्तावरपुर गांव निवासी 45 वर्षीय गंगा सिंह की उनके बेटे साहब सिंह उर्फ कौआ ने हत्या कर दी। घटना के समय मृतक गंगा सिंह सो रहा था। उसी समय साहब सिंह ने चकिया का पत्थर उठाकर पिता के सर पर दे मारा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। खून से लथपथ गंगा सिंह को परिजन दिबियापुर सीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सौ सैय्या अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

आरोपी की तलाश में पुलिस

गंगा सिंह की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। मृतक पत्नी कुसमा देवी का बुरा हाल था। परिजनों के अनुसार गंगा सिंह के दो बेटे थे। बड़ा बेटा करन अकबरपुर देहात गया था। जहां तारीख थी। सूचना मिलने पर वह अभी घर पहुंच गया। परिजनों ने बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर पिता पुत्र में विवाद हो गया था। इसके बाद पुत्र ने खौफनाक कदम उठाया। दिबियापुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश के लिए टीम लगाई गई है।