5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पचास हजार रुपए के लिए बिहार की महिला व उसके दो मासूमों को यूपी के इस जिले में बेच डाला

महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि कपिल उसे व बच्चों को मारपीट कर प्रताड़ित कर रहा था। किसी तरह से उसने बुधवार की रात किसी पुलिस को सूचना दी। गांव के युवक ने पैसों के लालच में महिला व उसके दो बच्चों को गोवा में पति के पास छोड़ने का झांसा देकर 50 हजार में बेच दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
पचास हजार रुपए के लिए बिहार की महिला व उसके दो मासूमों को यूपी के इस जिले में बेच डाला

पचास हजार रुपए के लिए बिहार की महिला व उसके दो मासूमों को यूपी के इस जिले में बेच डाला

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
औरैया. गांव के युवक ने पैसों के लालच में महिला व उसके दो बच्चों को गोवा में पति के पास छोड़ने का झांसा देकर 50 हजार में बेच दिया। औरैया के बबाइन में रहने वाले खरीददार कपिल ने महिला के साथ जमकर प्रताड़ना की। इससे क्षुब्ध होकर किसी तरह छिपकर महिला ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। सक्रिय हुई पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला समेत बच्चों को बरामद किया और आरोपियों की तलाश में जुट गई।

यह भी पढ़ें: यूपी सरकार ने पूर्वी पाकिस्तानी 63 परिवारों को दिया आशियाना, कई वर्षों से झेल रहे रहे थे दंश

पीड़ित महिला 27 वर्षीय इंद्रावती पत्नी सुनील ने पुलिस को बताया कि वह शाहीपुर थाना इटारी बिहार की रहने वाली है। 5 अक्टूबर को गांव के नान जी उससे कहा कि गोवा में नौकरी कर रहे उसके पति के पास वह उसे लेकर जाएगा। और फिर औरैया आने के बाद उसने बबाइन गांव के कपिल नाम के व्यक्ति को उसे व उसके दो मासूम बच्चे दुर्गा और प्रीती को पचास हजार में बेच दिया।

यहां भी पढ़ें: ओवैसी का किसी सियासी दल या दलों के नेता के खिलाफ बोलना हिंदू विरोधी नहीं- महासचिव पर्सनल लॉ बोर्ड

महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि कपिल उसे व बच्चों को मारपीट कर प्रताड़ित कर रहा था। किसी तरह से उसने बुधवार की रात किसी पुलिस को सूचना दी। गुरुवार सुबह पुलिस ने पास के ही साबदा गांव के एक घर से महिला व उसके बच्चों को बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।