2025 Wagon R में अब कुल 6 एयरबैग दिए गए हैं; जिनमें डुअल फ्रंट एयरबैग, फ्रंट सीट के लिए साइड एयरबैग और कर्टन एयरबैग शामिल हैं। इसके अलावा कार में ABS के साथ EBD, ESP (इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम), रियर पार्किंग सेंसर और सेंट्रल लॉकिंग जैसे जरूरी फीचर्स भी दिए गए हैं। ये सभी फीचर्स मिलकर इस कार को शहरी ट्रैफिक के साथ-साथ हाइवे ड्राइविंग के लिए भी ज्यादा सुरक्षित बनाते हैं।