Dark Edition मॉडल्स को खास Perla Nera Black रंग में पेश किया गया है। इनके एक्सटीरियर में फ्रंट ग्रिल, बैज और साइड मोल्डिंग पर डार्क क्रोम फिनिश दिया गया है, जबकि बंपर्स और डोर हैंडल्स पर ग्लॉस ब्लैक टच मिलता है। इंटीरियर की बात करें तो इन कारों में ऑल-ब्लैक केबिन दिया गया है, जिसमें Metropolitan Black लेदरेट सीट्स, कस्टम डैशबोर्ड, Lava Red डिटेलिंग और हाई-ग्लॉस फिनिश शामिल है। ये सारी चीजें कार को एक यूनिक और प्रीमियम फील देती हैं।