Car Fire Safety Tips for Summer Driving: गर्मियों का मौसम अपने साथ सिर्फ चिलचिलाती धूप ही नहीं, बल्कि कई बार ऐसे खतरे भी लेकर आता है जिनकी हम कल्पना भी नहीं करते। जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, वैसे-वैसे कार में आग लगने की घटनाएं भी तेजी से सामने आने लगती हैं। अक्सर ये हादसे अचानक होते हैं और देखते ही देखते जान-माल का भारी नुकसान कर जाते हैं। इन घटनाओं की गंभीरता को समझना बेहद जरूरी है, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। लेकिन अच्छी बात ये है कि अगर समय रहते जरूरी सावधानियां बरती जाएं और वाहन की सही तरीके से जांच की जाए, तो इन खतरों से आसानी से बचा जा सकता है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि गर्मियों में किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए ताकि आपकी कार और आपकी सुरक्षा दोनों बनी रहे।