
2025 MG Comet EV Launched: JSW एमजी मोटर इंडिया ने भारतीय बाजार में 2025 कॉमेट ईवी लॉन्च कर दिया है। यह कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार अब 4.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। इसके अलावा, यह बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) विकल्प के साथ भी आती है, जिसमें ग्राहकों को 2.5 रुपये प्रति किमी का खर्च आएगा। कंपनी ने इस कार में कुछ नए फीचर्स जोड़े हैं, जो आराम, सुविधा और सुरक्षा को बेहतर बनाते हैं।
2025 एमजी कॉमेट ईवी को पांच वेरिएंट्स में पेश किया गया है: एक्जीक्यूटिव, एक्साइट, एक्साइट फास्ट चार्ज, एक्सक्लूसिव और एक्सक्लूसिव फास्ट चार्जिंग। बदलावों की बात करें तो एक्साइट और एक्साइट एफसी वेरिएंट अब रियर पार्किंग कैमरा और पावर-फोल्डिंग ओआरवीएम के साथ आते हैं। वहीं, एक्सक्लूसिव और एक्सक्लूसिव एफवी वेरिएंट में अब लेदरेट सीटें और 4-स्पीकर ऑडियो सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा, एफसी वेरिएंट्स में 17.4 kWh बैटरी पैक मिलता है, जो 230 किमी की रेंज देने में सक्षम है।
2025 एमजी कॉमेट ईवी में कई सेफ्टी और कम्फर्ट फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर, स्पीड-सेंसिंग ऑटो डोर लॉक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), रिवर्स पार्किंग कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, फॉलो-मी-होम हेडलैंप्स और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) शामिल हैं।
फरवरी 2025 में, एमजी मोटर इंडिया ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए कॉमेट ब्लैकस्टॉर्म एडिशन को लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 7.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इस एडिशन में स्टैरी ब्लैक पेंट स्कीम दी गई है, जिसमें डार्क क्रोम और रेड एक्सेंट्स का खास टच देखने को मिलता है। इसके अलावा, इस मॉडल में लेदरेट सीट्स और स्पेशल एंब्रॉयडरी भी दी गई है।
Updated on:
19 Mar 2025, 5:19 PM IST
Published on:
19 Mar 2025, 5:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.