5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्पेशल डार्क एडिशन के साथ भारत मे जल्द लॉन्च होगी Tata Curvv EV, सामने आया टीजर

Tata Curvv EV Dark Edition जल्द ही भारत में लॉन्च की जा सकती है। कंपनी ने नया टीजर जारी कर किया है, जिससे इसके लॉन्चिंग टाइमलाइन का संकेत मिलता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 19 Mar 2025, 4:11 PM IST

Tata Curvv EV Dark Edition

Tata Curvv EV Dark Edition: टाटा मोटर्स अपनी डार्क एडिशन सीरीज का विस्तार करते हुए जल्द ही Curvv EV डार्क एडिशन लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जारी टीजर से इसके लॉन्च के संकेत दिए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसे 2025 IPL सीजन (22 मार्च) के आसपास लॉन्च कर सकती है। शुरुआत में यह EV वर्जन में आएगी, जिसके बाद पेट्रोल और डीजल (ICE) वेरिएंट्स पेश किए जा सकते हैं।

टाटा की डार्क एडिशन कारें पहले से ही काफी पॉपुलर रही हैं, और अब Curvv EV डार्क एडिशन भी आकर्षण का केंद्र बनने वाली है। जानकारी के लिए बता दें कि, इसी महीने की शुरुआत में, Curvv डार्क एडिशन की प्रमुख जानकारी इंटरनेट पर लीक हो गई थी, जिससे कई महत्वपूर्ण डिटेल्स सामने आईं थी।

हालांकि नए टीजर में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन पहले से उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, टाटा Curvv EV डार्क एडिशन की लॉन्चिंग 2025 IPL सीजन के आसपास होगी, जो 22 मार्च से शुरू हो रहा है। टाटा संभवतः पहले EV वर्जन में डार्क एडिशन पेश करेगी और बाद में इसका ICE (पेट्रोल और डीजल) वर्जन भी लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, Red Dark Edition को भी इसी समय लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें-Ducati Scrambler Icon Dark मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च, कीमत 9.97 लाख रुपये, जानें खासियत

Tata Curvv EV डार्क एडिशन की संभावित खास बातें?

यह एडिशन केवल टॉप-एंड Accomplished वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
इसमें 55kWh बैटरी पैक दिया जाएगा।
ICE वर्जन में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्प होंगे।
DCA गियरबॉक्स की पुष्टि हो चुकी है, साथ ही इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी हो सकता है।
टाटा की डार्क एडिशन सीरीज को पहले भी बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है, और अब यह नई पेशकश भी ग्राहकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकती है।

ये भी पढ़ें- Maruti Suzuki के बाद Tata Motors और KIA ने भी बढ़ाई अपनी कारों की कीमतें, जानें कारण?