31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई Renault Kiger Facelift, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव?

2025 Renault Kiger Facelift को पहली बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है, इसमें नए डिजाइन एलिमेंट्स, अपग्रेडेड इंटीरियर और बेहतर फीचर्स मिलने की उम्मीद है। जानें संभावित लॉन्च डेट और इंजन डिटेल्स।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 27 Feb 2025, 3:34 PM IST

Renault Kiger

Renault जल्द ही अपनी किफायती सब-कॉम्पैक्ट SUV Kiger Facelift को लॉन्च करने वाली है। हाल ही में इसे पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट का अभी ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि यह साल के अंत तक सड़कों पर आ जाएगी। चलिए जानते हैं इस अपकमिंग मॉडल में क्या-क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

डिजाइन में क्या होंगे बदलाव?

2025 Renault Kiger Facelift के डिजाइन में कुछ महत्वपूर्ण अपडेट देखने को मिल सकते हैं। स्पॉट की गई टेस्ट कार को भारी कैमॉफ्लाज के साथ देखा गया, जिससे इसके डिजाइन से जुड़ी कई डिटेल्स छुपी हुई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार SUV के फ्रंट लुक में बड़ा बदलाव किया जाएगा। इसमें नया बंपर डिजाइन, अपडेटेड Renault लोगो, स्प्लिट हेडलैम्प सेटअप, C-शेप टेललैंप और नए अलॉय व्हील्स शामिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- 1 लाख के बजट में बेस्ट Bikes; दमदार माइलेज और स्मार्ट फीचर्स के साथ टॉप ऑप्शंस

इंटीरियर में क्या होगा खास?

इंटीरियर को भी पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाया जा सकता है। इसमें बेहतर क्वालिटी का मैटेरियल, नई अपहोल्स्ट्री और एडवांस फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। Renault अपनी इस SUV में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और नए सेफ्टी फीचर्स जोड़ सकती है।

मौजूदा मॉडल में मिलते हैं ये फीचर्स

मौजदा Kiger के फीचर्स की बात करें तो इसमें 3.5-इंच LCD MID डिस्प्ले, फ्रंट और रियर 12V पावर आउटलेट, मैनुअल AC और हीटर, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, रियर पार्किंग सेंसर्स, ABS के साथ EBD और सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

ये भी पढ़ें- नई इलेक्ट्रिक कार ला रही है Toyota, इस दिन हटेगा पर्दा, Volvo C40 Recharge को मिलेगी चुनौती?

इंजन और परफॉर्मेंस

इंजन ऑप्शन में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। 2025 Renault Kiger Facelift में वही 1.0L नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन (72bhp पावर और 96Nm टॉर्क) और 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन (100bhp पावर और 160Nm टॉर्क) मिल सकता है। ट्रांसमिशन ऑप्शन में 5-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प उपलब्ध रहेगा।

लॉन्च और कीमत

2025 Renault Kiger Facelift के इस साल के अंत तक लॉन्च होने की उम्मीद है। कीमत की बात करें तो यह 6.50 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू हो सकती है।

ये भी पढ़ें- न्यू जनरेशन आने से पहले बंद हुई Skoda की ये प्रीमियम SUV, जानें कब लांच होगा अपडेटेड मॉडल?