31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नई इलेक्ट्रिक कार ला रही है Toyota, इस दिन हटेगा पर्दा, Volvo C40 Recharge को मिलेगी चुनौती?

Toyota की यह नई इलेक्ट्रिक SUV बाजार में वॉल्वो C40 रिचार्ज और स्मार्ट #1 जैसी इलेक्ट्रिक कारों को टक्कर देगी। यह SUV साइज में bZ कॉम्पैक्ट SUV कॉन्सेप्ट के बराबर होगी, जिससे...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 27 Feb 2025, 11:25 AM IST

Upcoming Toyota EV

आ रही टोयोटा की नई इलेक्ट्रिक कार (Image Source Toyota Europe)

New Toyota Electric Coupe SUV: टोयोटा अपनी नई इलेक्ट्रिक कार (EV) को 12 मार्च को पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह कार 2022 में पेश की गई bZ कॉम्पैक्ट SUV कॉन्सेप्ट पर बेस्ड होगी। यह टोयोटा की तीसरी ऑल-इलेक्ट्रिक कार होगी और इसे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। चलिए जानते हैं कैसी होगी ये इलेक्ट्रिक कार, किससे मुकाबला करेगी और भारत में कब तक लॉन्च किया जाएगा?

'हैमरहेड' डिजाइन और स्टाइलिश लुक

टोयोटा ने इस नई EV की सिल्हूट इमेज और टीजर वीडियो जारी किया है, जिसमें कार का लुक काफी हद तक कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा ही नजर आ रहा है। इस SUV में रैक्ड रूफलाइन (झुकी हुई रूफ), लंबा बोनट, और रियर लाइटबार मिलेगा। इसके फ्रंट में टोयोटा का नया 'हैमरहेड' डिजाइन दिया गया है, जिससे यह पहले से ज्यादा मॉडर्न और एग्रेसिव दिखती है। यह कार चीन में पेश की गई bZ3C फास्टबैक मॉडल से मिलती-जुलती लग रही है, जिसे 2023 में बीजिंग मोटर शो में दिखाया गया था।

वॉल्वो C40 रिचार्ज से होगा मुकाबला?

टोयोटा की यह नई इलेक्ट्रिक SUV बाजार में वॉल्वो C40 रिचार्ज और स्मार्ट #1 जैसी इलेक्ट्रिक कारों को टक्कर देगी। यह SUV साइज में bZ कॉम्पैक्ट SUV कॉन्सेप्ट के बराबर होगी, जिससे यह प्रीमियम EV सेगमेंट में एक नया विकल्प बन सकती है।

ये भी पढ़ें-न्यू जनरेशन आने से पहले बंद हुई Skoda की ये प्रीमियम SUV, जानें कब लांच होगा अपडेटेड मॉडल?

पावरफुल बैटरी के साथ AWD टेक्नोलॉजी

इस कार में अलग-अलग बैटरी और मोटर ऑप्शन दिए जा सकते हैं। टीजर वीडियो में SUV के बैक साइड पर AWD (ऑल-व्हील-ड्राइव) बैज दिखा है, जिससे साफ है कि इसमें डुअल मोटर सेटअप मिलेगा। अगर यह अर्बन क्रूजर EV जैसी होगी, तो इसमें AWD वेरिएंट में 184hp की पावर और 300Nm टॉर्क मिलेगा, जो 61kWh बैटरी से चलेगा और इसकी रेंज लगभग 400km हो सकती है। वहीं, इसके बेस वेरिएंट में 49kWh बैटरी और 144hp की पावर वाले सिंगल मोटर का ऑप्शन मिल सकता है। यह कार 150kW तक की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है।

इंटीरियर - मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

टोयोटा ने अभी इस कार के केबिन की कोई झलक नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि इसका इंटीरियर टोयोटा C-HR से इंस्पायर्ड होगा। इसमें 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, और ऊंची सेंटर कंसोल मिलने की संभावना है। टॉप वेरिएंट्स में पैनोरमिक सनरूफ, JBL साउंड सिस्टम, और अन्य प्रीमियम फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Cars Under 5 Lakh: 5 लाख रुपये के बजट आती हैं ये दमदार कारें, माइलेज भी जबरदस्त

क्या होगा इस नई टोयोटा EV का नाम?

अभी तक इस SUV के नाम को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। पहले इसे bZ3X कहा जा रहा था, लेकिन अब संभावना है कि टोयोटा इसे अर्बन क्रूजर EV सीरीज के तहत लॉन्च कर सकती है।

भारत में लॉन्च होगी या नहीं?

फिलहाल इस SUV के भारत में लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, टोयोटा अर्बन क्रूजर EV को इस साल भारत में लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- MG Comet EV Blackstorm Edition भारत में लॉन्च; ये रही कीमत और फीचर्स की सारी जानकारी