
FASTag
लोग अक्सर ही अपने फोर व्हीलर्स का इस्तेमाल एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए करते हैं। ऐसा करने पर रास्ते में टोल प्लाज़ा मिलता है, जहाँ आपको टोल टैक्स का पेमेंट करना पड़ता है। इसके बिना आप आगे नहीं जा सकते। पहले टोल टैक्स के पेमेंट के लिए कैश का इस्तेमाल किया जाता था, पर अब इसमें बदलाव किया गया है। अब टोल टैक्स के पेमेंट के लिए सरकार ने ऑनलाइन पेमेंट सर्विस फास्टैग (FASTag) अनिवार्य कर दी है। कुछ टोल प्लाज़ा पर अभी भी कैश लिया जाता है, पर ज़्यादातर टोल प्लाज़ा पर फास्टैग का ही इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में आपके फोर व्हीलर पर फास्टैग होना ज़रूरी है। पर एक आसान प्रोसेस होने के बावजूद भी इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है जिससे बाद में परेशानी न हो।
फास्टैग के बारे में इस बात का ध्यान रखना है ज़रूरी
NHAI (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने 16 फरवरी, 2022 से सभी प्राइवेट और कमर्शियल व्हीकल्स के लिए फास्टैग अनिवार्य कर दिया था। इसके बावजूद भी कई लोगों ने अपने व्हीकल्स को फास्टैग से कनेक्ट नहीं किया। इस बारे में NHAI ने एक अहम जानकारी भी दी है जिसका ध्यान रखना काफी ज़रूरी है। आइए नज़र डालते हैं क्या है वो अहम जानकारी।
⊛ जिस किसी व्यक्ति ने अपने अपने व्हीकल पर फास्टैग नहीं लगाया हुआ है, या उसका फास्टैग सही से काम नहीं कर रहा है, उस पर पकड़े जाने की स्थिति में टोल टैक्स का डबल जुर्माना लगेगा।
यह भी पढ़ें-Tata Sierra: देश की पहली मेड इन इंडिया एसयूवी की वापसी, पेट्रोल और इलेक्ट्रिक वर्ज़न में होगी लॉन्च
कितने फास्टैग हो चुके हैं जारी?
रिपोर्ट के अनुसार 31 अक्टूबर, 2022 तक देश में 6 करोड़ से ज़्यादा (6,02,77,364) फास्टैग जारी हो चुके हैं। इस बात की जानकारी NHAI ने दी। तब से अब तक इसकी संख्या में और भी इजाफा हुआ है।
फास्टैग के ज़रिए टैक्स वसूली
NHAI ने सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI) के अंतर्गत दर्ज की गई पीटीआई में फास्टैग के ज़रिए वसूल किए गए टैक्स के बारे में भी जानकारी दी। NHAI ने बताया कि 16 फरवरी, 2021 से 16 अप्रैल, 2022 तक 39,118.15 करोड़ रुपये के टैक्स की वसूली फास्टैग के ज़रिए की गई। वहीँ फाइनेंशियल ईयर 22 के दौरान टोल प्लाज़ा का कुल टैक्स कलेक्शन 34,535 करोड़ रुपये है, जिसकी जानकारी भी NHAI ने दी।
यह भी पढ़ें- Yamaha की नई FZ-X मोटरसाइकिल की दिखी भारत में झलक, जल्द हो सकती है लॉन्च
Published on:
17 Jan 2023 03:48 pm
बड़ी खबरें
View Allऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
