भारत में सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल इवेंट ऑटो एक्सपो का 2023 एडिशन ज़ोर-शोर से चल रहा है। देश-विदेश की कई बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियाँ ऑटो एक्सपो 2023 में अपने नए और शानदार व्हीकल्स पेश कर रही हैं। इनमें भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स (Tata Motors) भी शामिल है। कंपनी ने इस ऑटोमोबाइल इवेंट में शुरुआती दिनों में ही कुछ नई गाड़ियाँ पेश कर दी थी। और अब कंपनी ने अपनी कई साल पुरानी एसयूवी को भी नए अवतार में पेश कर दिया है। इस कार का नाम टाटा सिएरा (Tata Sierra) है।