रेट्रो थीम बरकरार
कंपनी ने सुपर मीटियोर 650 की डिज़ाइन में रेट्रो थीम का खास ध्यान रखा है। रॉयल एनफील्ड की रेट्रो थीम के मोटरसाइकिल लवर्स भी दीवाने हैं और कंपनी इससे वाकिफ भी हैं। इस क्रूज़र मोटरसाइकिल में सिंगल स्प्लिट सीट दी गई है जिसके आगे टियरड्रॉप फ्यूल टैंक लगा हुआ है। कंपनी ने इस मोटरसाइकिल में लंबे हैंडलबार्स, LED हेडलाइट, पिलियन बैकरेस्ट, पीछे की तरफ लगेज माउंट, पीछे की तरफ फेंडर पर गोल LED टेललाइट और टर्न इंडीकेटर्स का भी इस्तेमाल किया है।