1 लाख रुपये तक महंगी हुई स्कॉर्पिओ एन
महिंद्रा स्कॉर्पिओ एन कंपनी की बेस्ट सेलिंग एसयूवी होने के साथ ही भारत की बेस्ट सेलिंग एसयूवी लिस्ट में भी शामिल है। देश भर में महिंद्रा स्कॉर्पिओ एन काफी पॉपुलर कार है, खासकर यूथ के बीच। इस कार को इसकी दमदार परफॉर्मेंस के साथ ही इसके स्टाइलिश लुक और शानदार फीचर्स के लिए भी पसंद किया जाता है। पर कंपनी ने हाल ही में इस शानदार एसयूवी की कीमत बढ़ा दी है। महिंद्रा स्कॉर्पिओ एन के सभी वैरिएंट्स की कीमतें बढ़ा दी गई है। कंपनी ने इस शानदार एसयूवी की कीमत 1 लाख रुपये तक बढ़ा दी है।