सोशल मीडिया पर किया टीज़
रविवार, 15 जनवरी की रात सिट्रोएन इंडिया (Citroën India) के ऑफिशियल ट्विटर (Twitter) अकाउंट पर कंपनी की भारत के लिए पहली इलेक्ट्रिक कार को टीज़ किया गया। कंपनी ने एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि साल की सबसे इलेक्ट्रिफायिंग कार यहाँ है। साथ ही मीडिया ड्राइव से आगे के अपडेट्स के बारे में भी जानकारी दी। इस फोटो से कंपनी ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार के बारे में भी बड़ा हिंट दे दिया है। शेयर की गई फोटो के अनुसार कंपनी अपनी हैचबैक C3 को इलेक्ट्रिक वर्ज़न में लॉन्च करने की तैयारी में है और इसे Citroën Ë-C3 नाम से पेश किया जाएगा।