भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट है। कुछ समय पहले ही जापान को इस लिस्ट में पीछे छोड़कर भारत (India) ने यह स्थान हासिल किया है। भारत के ऑटोमोबाइल मार्केट में असीम संभावनाओं के होने से देश की ही नहीं, बल्कि विदेश की ऑटोमोबाइल कंपनियाँ भी भारतीय मार्केट को फायदे का सौदा मानती हैं और देश में समय-समय पर अपने नए व्हीकल्स लॉन्च करती रहती हैं। पर नई लॉन्चिंग्स के साथ कई बार पुराने मॉडल्स को बंद भी कर दिया जाता है। ऐसा ही कुछ होंडा मोटर कंपनी (Honda Motor Company) ने हाल में किया और अपनी लोकप्रिय सेडान को भारत में बंद करने का फैसला लिया है।