सेफ राइडिंग के लिए भूलकर भी न करें ये गलतियाँ
सर्दियों के मौसम में सेफ राइडिंग के लिए और रोड सेफ्टी बनाए रखने के लिए कुछ ऐसी गलतियाँ हैं, जो भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। इन गलतियों को नहीं करने से एक्सीडेंट की रिस्क भी कम हो जाती है।
1. ओवरस्पीडिंग
किसी भी मौसम में मोटरसाइकिल चलाते हुए स्पीड का हमेशा ध्यान रखना चाहिए, पर सर्दियों के मौसम में इस बात का एक्स्ट्रा ध्यान रखना चाहिए। सर्दियों में ठंड की वजह से ओस होने से या बर्फबारी से रोड पर फिसलन हो जाती है। ऐसे में अगर आप ज़्यादा स्पीड में मोटरसाइकिल चलाते हैं तो रोड पर फिसलन होने की वजह से फिसलने और एक्सीडेंट होने की रिस्क ज़्यादा होती है। इसलिए भूलकर भी सर्दियों के मौसम में ओवरस्पीडिंग नहीं करनी चाहिए और स्पीड का हमेशा ध्यान रखना चाहिए।