कार एक मशीन होती है। जिस तरह मशीन में कई पार्ट्स होते हैं, ठीक उसी तरह कार में भी कई पार्ट्स होते हैं। हर पार्ट का अलग-अलग काम होता है और कार की सही कंडीशन बनाए रखने के लिए यह ज़रूरी है कि सभी पार्ट्स भी सही कंडीशन में रहे। सभी पार्ट्स के सही कंडीशन में रहने से कार में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। कार में ही एक पार्ट होता है वाइपर, जो कार की फ्रंट विंडशील्ड पर लगा होता है। आजकल कुछ नई गाड़ियों में रियर विंडशील्ड पर भी वाइपर लगा होता है।